हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मैं चुनाव लड़ू या नहीं... बयानों पर सीएम शिवराज ने फिर दिया बड़ा बयान, बोले- भांजा-भांजी सब जानते हैं

MP Chunav 2023 CM Shiv raj Singh Chouhan Latest Update: मध्यप्रदेश में नवंबर के अंत तक विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। हालांकि चुनाव आयोग ने अभी तारीखों का ऐलान नहीं किया है।

विज्ञापन
MP Chunav 2023 CM Shiv raj Singh Chouhan Latest Update

MP Chunav 2023 CM Shiv raj Singh Chouhan Latest Update: मध्यप्रदेश में नवंबर के अंत तक विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। हालांकि चुनाव आयोग ने अभी तारीखों का ऐलान नहीं किया है। इस बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान के बयान इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। वे एक के बाद एक ऐसे बयान दे रहे हैं जो सियासी फिजाओं में चर्चा का विषय बने हुए हैं। उनके इन बयानों को लेकर जब पत्रकारों ने सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि इन बयानों के मायने निकालने वालों की सोच भी गहरी होनी चाहिए।

बयानों का मतलब एमपी के भाई-बहन समझते हैं

सीएम शिवराज सिंह चौहान शनिवार को भोपाल में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस बयान का मतलब का एमपी के भाई-बहन समझते हैं। उन्होंने कहा कि मेरे बयानों का मतलब भांजा-भांजी जानते हैं। जब चुनाव लड़ते हैं तो वे जनता से पूछते हैं कि लड़ू या नहीं इस पर जनता ही कहती है कि चुनाव लड़ो। उन्होंने कहा कि इस बयानों का मतलब समझने के लिए गहरी दृष्टि होनी चाहिए।

ये बयान बने चर्चा का विषय

बता दें कि कुछ दिन पहले सीएम शिवराज ने सीहोर के एक कार्यक्रम में कहा कि ‘ऐसा भैया नहीं मिलेगा, जब मैं चला जाऊंगा तो बहुत याद आऊंगा’। इसके अलावा उन्होंने बुधनी के एक कार्यक्रम में कहा कि ‘मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि मैं चुनाव लड़ू या नहीं’। वहीं डिंडौरी की एक सभा में उन्होंने कहा कि ‘मुझे फिर से सीएम बनना चाहिए या नहीं’।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola