---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

‘इस बार रायबरेली की राय भी बदली-बदली लग रही है’, राहुल गांधी पर CM मोहन यादव का तंज

CM Mohan Yadav Attack on Rahul Gandhi: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि इस बार रायबरेली की राय भी बदली-बदली लग रही है।

CM Mohan Yadav Attack on Rahul Gandhi: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इन दिनों भाजपा के स्टार प्रचारक के तौर पर दूसरे राज्यों में पार्टी का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। इसी सिलसिले में सीएम मोहन यादव शुक्रवार को प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि इस बार रायबरेली की राय भी बदली-बदली लग रही है।

---विज्ञापन---

सीएम मोहन का राहुल गांधी पर तंज

रायबरेली से चुनाव लड़ने पर राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि अब कांग्रेस के पास कुछ भी नहीं बचा है। कांग्रेस का हाल तो ऐसा कि हम तो डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे। राहुल गांधी ने पहले पारिवारिक सीट अमेठी ले डूबे, पिछली बार स्मृति ईरानी से पटखनी पड़ी कि अब तक उसकी धूल उड़ रही है। वो फिर दोबारा से अमेठी जाने की हिम्मत ही नहीं जुटा पाए। इसके बाद वो वायनाड गए, अब रायबरेली आए है, जो कांग्रेस के पास एक बची-खुची सीट थी। इस बार रायबरेली की राय भी बदली-बदली लग रही है। रायबरेली भी इनके लिए अपनी राय नहीं रखने वाली है।

यह भी पढे़ं: स्वाति मालीवाल विवाद पर CM मोहन यादव बोले- समय है माफी मांग लें सीएम

---विज्ञापन---

स्वाति मालीवाल मामले क्या बोले सीएम 

बता दें कि, हाल ही में सीएम मोहन यादव ने स्वाति मालीवाल मामले पर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथ लिया था। उन्होंने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल को सबसे पहले तो इस पूरे मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करना होगा। उन्हें इस घटना पर तुरंत ही संज्ञान लेना चाहिए पार्टी लेवल पर कार्यवाही करनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर जनता आम आदमी पार्टी को कभी माफ नहीं करेगी।

First published on: May 17, 2024 07:27 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola