Cough Syrup News: सर्दी खांसी के चलते खांसी की दवा पीना भी किसी की जान का दुश्मन बन जाएगा ऐसा नहीं सोचा था. मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में कफ सिरप पीने से 3 और बच्चों की मौत हो गई हैं. बीते 20 दिनों के अंदर बच्चों के मरने की संख्य 11 हो चुकी है जो गहन चिंता की बात है. बता दे कि खांसी के लिए बच्चों की दी जाने वाली दवा खाने से बच्चों की किडनी फेल हो रही है जिससे मौत होती है. राजस्थान में भी कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत हो रही है.
सीकर में डॉक्टर सस्पेंड
राजस्थान के भरतपुर इलाके में दूषित कफ सिरप पीने से 2 बच्चों की मौत हो गई है. वहीं, सीकर में भी एक बच्चे की जान चली गई है. इस मामले में अब तक कुल 12 बच्चों की मौत हो चुकी है. वहीं, सीकर में चिराणा के स्वास्थ्य केंद्र के एक डॉक्टर-फार्मासिस्ट सस्पेंड कर दिया गया है.
12 बच्चों की मौत, 5 की हालत गंभीर
दवा खाने से शुक्रवार को छिंदवाड़ा में 3 बच्चों की मौत हुई है. इससे पहले छिंदवाड़ा के कोयलांचल में छह बच्चों की मौत हुई थी. इसके बाद भोपाल में स्वास्थ्य विभाग ने 2 दवाओं पर बैन लगा दिया था. अब भी छिंदवाड़ा में 5 बच्चों की तबीयत बिगड़ी हुई है. परासिया के SDM शुभम यादव ने की मध्य प्रदेश में 9 बच्चों की मौत की पुष्टि है. राजस्थान में भी 2 बच्चो की मौत हुई है. इससे कुल मौत का आंकड़ा 11 हो चुका है.
क्यों कफ सिरप से जा रही है बच्चों की जान?
कफ सिरप में डायएथिलीन ग्लायकॉल नामक दूषित तत्व मौजूद है जिससे किडनी खराब होती है. छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पवन नांदुलकर ने कहा बच्चों की बायोप्स करवाई गई जिसमें यह चौंकाने वाली बात सामने आई है. नागपुर लैब में सिरप की जांच की गई थी और दवा को कंटेमिनेटेड पाया गया.
2 कफ सिरप पर बैन
छिंदवाड़ा और राजस्थान में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर काम कर रही है. यहां 2 कफ सिरप को बैन कर दिए गए हैं. प्रशासन ने कोल्ड्रिफ और नेक्सट्रॉस डीएस दवा के बेचने पर प्रतिबंध लगाया गया है.साथ ही, माता-पिता को भी बच्चों को खुद से किसी दवा को देने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. बच्चों की तबीयत खराब होने पर सरकारी अस्पताल से इलाज करवाने की सलाह दी गई है.
ये भी पढ़ें-‘तेजस्वी के 30 प्रतिशत वोट हमारे खाते में आ रहे’, मंथन 2025 में प्रशांत किशोर ने किया दावा
संबंधित खबरें
राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
5 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
9 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
9 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
10 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
12 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
15 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines