Madhya Pradesh Cabinet Expansion Latest Update: मध्य प्रदेश में कैबिनेट के गठन की तैयारियां चल रही हैं। मोहन सिंह यादव मुख्यमंत्री बने हैं। उनके साथ 2 डिप्टी CM विजय शर्मा और अरुण साव बनाए गए हैं। भाजपा ने नरेंद्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश विधानसभा का अध्यक्ष बनाया है। वहीं अब कैबिनेट का गठन किसी भी समय हो सकता है। दिल्ली में भाजपा के दिग्गज नेताओं और मुख्यमंत्री मोहन सिंह यादव के बीच 12 से 15 नामों पर सहमति बन गई है। मंत्रिमंडल में नए और पुराने चेहरे दिख सकते हैं, लेकिन पुराने चेहरों में भाजपा पार्टी के उन दिग्गज नेताओं को एडजस्ट करने की तैयारी में है, जो CM पद के दावेदार थे। हालांकि कुछ नेताओं के लोकसभा चुनाव लड़ने के भी कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन मंत्रिमंडल में किसे जगह मिलेगी और कौन लोकसभा चुनाव लड़ सकता है, आइए इस पर बात करते हैं…
कैलाश विजयवर्गीय
– मंत्रिमंडल में बड़ा विभाग दिया जाएगा
– एक से अधिक विभाग सौंपे जा सकते हैं
– लोकसभा चुनाव लड़ाकर दिल्ली में जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है
प्रहलाद पटेल
– मंत्रिमंडल में जगह मिलने के साथ बड़े विभागों की जिम्मेदारी मिलना तय
– प्रदेश में जिम्मेदारी नहीं मिलती तो लोकसभा चुनाव लड़ना तय
– लोकसभा चुनाव जीते तो फिर दिल्ली में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
यह भी पढ़ें: फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रॉन होंगे Republic Day 2024 समारोह के चीफ गेस्ट, PM मोदी ने खुद भेजा निमंत्रण पत्र
राकेश सिंह
– राकेश सिंह का भी मंत्री बनना तय
– एक से अधिक बड़े विभागों का जिम्मा मिल सकता है
रीति पाठक
– महिला कोटे से मंत्रिमंडल में मिलेगी जगह
– महिला, युवा या शिक्षा क्षेत्र के विभाग की जिम्मेदारी मिल सकती है
– मंत्री नहीं बनाए जाने पर लोकसभा का टिकट पक्का
यह भी पढ़ें: ‘नई संसद के बाथरूम ‘भयानक’, अब मैं और क्या बताऊं’; Jaya Bachchan ने राज्यसभा में फिर दिखाए तल्ख तेवर
राव उदय प्रताप सिंह
– मंत्रिमंडल का प्रमुख चेहरा बनने की उम्मीद
– मंत्री बनने पर खनिज जैसा प्रमुख विभाग मिलने की उम्मीद है
– लोकसभा चुनाव लड़ाने की भी अटकलें चल रही हैं
गोपाल भार्गव
– मंत्रिमंडल का प्रमुख चेहरा हो सकते हैं
– लोकसभा चुनाव लड़ने की भी अटकलें हैं
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
18 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
22 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
22 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
22 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines