फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रॉन होंगे Republic Day 2024 समारोह के चीफ गेस्ट, PM मोदी ने खुद भेजा निमंत्रण पत्र

Republic Day 2024 Chief Guest: फ्रांस के राष्ट्रपति भारतीय गणतंत्र दिवस समारोह 2024 के मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने निमंत्रण पत्र स्वीकार कर लिया है। इसकी आधिकारिक पुष्टि भी हो गई है।

PM Modi With French President Emmanuel Macron

PM Modi With French President Emmanuel Macron

Indian Republic Day 2024 Chief Guest French President: गणतंत्र दिवस 2024 के समारोह में मुख्य अतिथि कौन होंगे, यह तय हो गया है। फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने निमंत्रण पत्र स्वीकार भी कर लिया है। उन्हें खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निमंत्रण पत्र भेजा था और फोन पर बात भी की थी। फ्रांस PMO की तरफ से उनके भारत आने की पुष्टि कर दी गई है। इनसे पहले समारोह में बतौर चीफ गेस्ट शिरकत करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden को बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने निमंत्रण पत्र स्वीकार नहीं किया। इसके बाद अब फ्रांसीसी राष्ट्रपति Emmanuel Macron को आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी जुलाई में गए थे फ्रांस यात्रा पर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई 2023 में फ्रांस की यात्रा पर गए थे। वहां बैस्टिल डे परेड में उनकी मुलाकात फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron से हुई थी। PM मोदी को बैस्टिल डे परेड और समारोह में बतौर चीफ गेस्ट बुलाया गया था। परेड में भारतीय सैन्य दल ने भी हिस्सा लिया था, जिसने ‘सारे जहां से अच्छा’ की धुन पर मार्च पास्ट किया था। भारतीय वायुसेना (IAF) के राफेल लड़ाकू विमानों के स्क्वाड्रन ने भी बैस्टिल डे परेड में हिस्सा लिया था। इस स्कवाड्रन ने फ्लाई पास्ट किया था। इसी दौरान भारत और फ्रांस ने मिलकर दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ भी मनाई थी और कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया था।

विज्ञापन

47 साल में फ्रांस के छठे राष्ट्रपति आएंगे भारत

राष्ट्रपति Emmanuel Macron फ्रांस के छठे राष्ट्रपति होंगे, जो भारत में गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि बनेंगे। 1976 से लेकर 2022 तक 46 साल में फ्रांस के 5 राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस समारोह के चीफ गेस्ट बन चुके हैं। 2023 में चीफ गेस्ट बनने वाले Emmanuel Macron छठे राष्ट्रपति होंगे। इससे पहले पूर्व फ्रांसीसी प्रधानमंत्री जैक्स शिराक 1976 और 1998 में भारतीय गणतंत्र दिवस समारोह के चीफ गेस्ट रह चुके हैं। पूर्व राष्ट्रपति वालेरी गिस्कार्ड डी-एस्टिंग 1980 में, निकोलस सरकोजी 2008 में और फ्रेंकोइस ओलांद 2016 में चीफ गेस्ट थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ