Bhind News: भिंड जिले से एक अजीब मामला सामने आया है जहां पर नीरज शर्मा नाम के शख्स को पत्नी को शॉपिंग कराना भारी पड़ गया। जानकारी के मुताबिक, नीरज करवा चौथ के लिए अपनी पत्नी को शॉपिंग कराने गया था। लेकिन वहां से वह अकेला ही घर वापस आया। दरअसल, महिला बाजार में अपने पति को चकमा देकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। इसकी शिकायत नीरज शर्मा ने दर्ज करवाई है।
प्रेमी के साथ फरार हुई पत्नी
ये मामला भिंड जिले के सुरपुरा थाना क्षेत्र के सूरज पूरा गांव का है। जहां पर नीरज नाम के एक शख्स ने सुरपुरा थाना में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि करवा चौथ की शॉपिंग के लिए वह अपनी पत्नी को बाजार लेकर गया था। वापसी के दौरान रास्ते में आकाश पांडे और उनके साथी दो बाइक पर आए और उन्होंने पत्नी को अपनी बाइक पर बैठाकर ले गए। फरियादी ने बताया कि पहले मेरी पत्नी कल्पना की बातचीत आकाश के साथ होती थी, जिसकी उनको जानकारी नहीं थी। बाद में फोन देखा तो दोनों की बातचीत का पता चला। हालांकि कल्पना ने आकाश को अपना भाई बताया था।
ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड को मिला ‘इनलेंड वॉटर टूरिज्म एक्सीलेंस अवॉर्ड’, जानिए किस केटेगिरी में?
पहले भी जा चुकी है कल्पना
नीरज ने बताया कि आकाश पांडे कई बार हमारे घर पर आ चुका है। वहीं, कल्पना करीब दो माह पहले दिल्ली से भी आकाश के साथ चली गई थी। जिसको लेकर नीरज ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दिल्ली में कर्बला नगर थाने में दर्ज कराई थी। इस दौरान वह 15 दिन के बाद खुद ही घर वापस आ गई थी। लेकिन वह लगातार आकाश से मोबाइल पर बात करती थी। नीरज का कहना है कि आज कल्पना आकाश के साथ अपनी मर्जी से गई है। हैरानी की बात ये है कि दोनों की नीरज और कल्पना की शादी को 15 साल हो चुके हैं।
इस मामले पर सुरपुरा थाना प्रभारी का कहना है कि फरियादी के द्वारा आवेदन दिया गया है और हम मामले की जांच कर रहे हैं। जांच में जो भी बातें सामने निकल कर आएंगी उन पर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: माईनिंग कॉन्क्लेव में मध्य प्रदेश को मिला 20 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव, जानिए क्या बोले CM मोहन यादव
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
50 mins ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
1 hr agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
1 hr agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
1 hr agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
3 hrs agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
21 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
1 day agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
2 days agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines