हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

शादी करने का बना रहा था दबाव, युवती ने किया इनकार तो बौखलाया प्रेमी; पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग

Madhya Pradesh Betul News: बेतूल जिले से खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी ने शादी से इनकार करने पर प्रेमिका के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। फिलहाल, प्रेमिका अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh Betul News: बेतूल ने प्रेमी ने प्रेमिका को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया

Madhya Pradesh Betul News: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के हमलापुर इलाके से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका के ऊपर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया। घटना के बाद बुरी तरह से झुलस चुकी युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया या गया है, जहां उसकी हालत बेहद नाज़ुक बनी हुई है। पुलिस प्रशासन ने युवती के बयान दर्ज कर लिए है। युवती और उसकी मां ने बताया कि आर्यन मालवीय नाम के युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

लंबे समय से चल रहा था प्रेम प्रसंग

दरअसल, आरोपी आर्यन का युवती के साथ लम्बे समय से प्रेम सम्बन्ध चल रहा था। युवती बैतूल शहर के एक पेट्रोल पंप पर बतौर सेल्सगर्ल काम करती है। करीब 15 दिन पहले ही युवती के पिता का निधन हुआ था। तभी से आरोपी आर्यन युवती पर शादी करने का दबाव बना रहा था, लेकिन युवती ने अभी शादी करने से इनकार कर दिया था।

युवती ने युवक को गिरफ्तार न करने की पुलिस से की थी अपील

मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार के दिन युवती ने अपनी मां के साथ बैतूल के गंज थाने में आर्यन के खिलाफ परेशान करने की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन जब पुलिस ने आर्यन को अरेस्ट करने का प्लान बनाया तो युवती ने ही गिरफ्तारी ना करने की बात भी की थी, लेकिन इसी दिन शाम में आर्यन शराब पीकर युवती के घर पहुंचा और जैसे ही युवती घर से बाहर निकली, आर्यन ने उसके ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी।

यह भी पढ़ें: कौन हैं मीरा यादव? मध्य प्रदेश की इकलौती सीट पर सपा ने मैदान में उतारा, वीडी शर्मा को देंगी चुनौती

मौके से फरार हुआ आरोपी

युवती के चीखने पर उसकी मां भी बाहर आई और आग बुझाने के लिए मदद मांगी। इस दौरान आरोपी आर्यन मौके से फरार हो गया। युवती की हालत बेहद नाजुक है। गंज थाना पुलिस आरोपी आर्यन की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें: कौन है कुख्यात डकैत जंडेल गुर्जर? जिसकी गिरफ्तारी पर दो राज्यों की पुलिस ने रखा 50 हजार इनाम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें