हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MP Elections: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, मोदी-शाह के अलावा कई दिग्गजों के नाम

BJP Campaigners list in MP :मध्य प्रदेश चुनाव के लिए भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ, अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा समेत कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन

BJP Campaigners list in MP: मध्य प्रदेश चुनाव के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में केंद्रीय मंत्रियों के साथ उत्तर प्रदेश और असम के मुख्यमंत्री के नाम भी शामिल हैं। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ, अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा समेत 40 दिग्गज चुनाव प्रचार करेंगे।

लिस्ट में उमा भारती का नाम शामिल नहीं

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 40 दिग्गजों की स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हेमंता विस्वा शर्मा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा समेत केंद्रीय और प्रादेशिक स्तर के दिग्गजों के नाम शामिल हैं, लेकिन राम मंदिर आंदोलन के लिए लड़ाई लड़ने वाले चेहरों में से प्रमुख और प्रदेश में भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा भारती का नाम शामिल नहीं है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें -मनोज जरांगे का महाराष्ट्र सरकार पर नहीं रहा विश्वास, बोले – अब लड़कर लेंगे मराठा आरक्षण

ये रहे लिस्ट में शामिल स्टार प्रचारकों के नाम

मध्य प्रदेश चुनाव के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की जो लिस्ट जारी की है, उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जगत प्रकाश नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, शिव प्रकाश, शिवराज सिंह चौहान, सत्यनारायण जटिया, विष्णु दत्त शर्मा, योगी आदित्यनाथ, अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल, नरेंद्र सिंह तोमर, स्मृति ईरानी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव, वीरेंद्र कुमार खटीक, अनुराग ठाकुर, देवेंद्र फडणवीस, हेमंत विश्व शर्मा, कैलाश विजयवर्गीय, केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रहलाद पटेल, एसपी सिंह बघेल, कृष्णपाल गुर्जर, मनोज तिवारी, जयभान सिंह पवैया, हितानंद, नरोत्तम मिश्रा, गोपाल भार्गव, राजेंद्र शुक्ला, लाल सिंह आर्य, कविता पाटीदार, उमाशंकर गुप्ता, गणेश सिंह, गौरी शंकर बिसेन, रामलाल रौतेल शामिल हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola