CM Shivraj listed 11 sins of Congress Government: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे ही नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। इस बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला है। सीएम शिवराज ने कहा कि कमलनाथ पूछते हैं कि उन्होंने क्या पाप किए थे, जब कमलनाथ की सरकार बनी तो भाजपा की सभी योजनाओं पर आपने ताला डाल दिया था, मुख्यमंत्री कन्या विवाह में कन्याओं को पैसा देना बंद कर दिया था, तीर्थ दर्शन यात्रा योजना बंद कर दी और आपने संबल योजना को बंद कर दिया, कमलनाथ जी ये पाप था।
इस दौरान सीएम शिवराज ने कमलनाथ के एक के बाद एक 11 पाप गिनाए।
कमलनाथ के पाप-
पाप नंबर 1. तुमने मुख्यमंत्री बन कर मेरी संबल योजना बंद कर दी थी। कमलनाथ जी तुमने मेरी बहनों का लड्डू का पैसा छीना था।
पाप नंबर 2. जवाब दो कमलनाथ! मैं बेटियों की शादी करवाता था, मुख्यमंत्री कन्या विवाह शादी करवा कर उनके खाते में पैसा डालता था, शादी तो हुई लेकिन, तुमने किसी बेटी के खाते में पैसा ही नहीं डाला, बेटियों को धोखा दिया।
पाप नंबर 3. इन्होंने संबल योजना बंद कर दी, एक्सीडेंट पर मौत पर मैं 4 लाख देता था, वो बंद किए कमलनाथ। सामान्य मौत पर मैं 2 लाख देता था, वो बंद किए कमलनाथ और अंतिम संस्कार के लिए मैं 5 हजार रुपए देता था, तुमने तो गरीबों का कफन भी छीन लिया।
पाप नंबर 4. मेरे बेटे-बेटियों को मैं लेपटॉप देता था अच्छे नंबर लाते थे तो, तुमने मेरे भांजे-भांजियों के लैपटॉप छीन लिए।
पाप नंबर 5. बैगा, भारिया, सहरिया बहनों के खाते में, मैं एक हजार रुपये डालता था, मेरी बहनों कमलनाथ ने तुमसे वो भी छीन लिए, देना बंद कर दिया।
यह भी पढ़ें- दंपति से मारपीट की अनोखी सजा, 6 महीने कार-बाइक नहीं चलाएंगे, न कोई इन्हें लिफ्ट देगा, कार्रवाई होगी
पाप नंबर 6. मैं गरीबों को रेल से तीर्थ ले जाता था, तुमने मेरे बुजुर्गों के तीर्थ बंद कर दिए। बताओ यह पाप है कि नहीं? हमने अब फिर तीर्थ यात्रा चालू कर दी है, चिंता मत करना अब रेल से नहीं हवाई जहाज से तीर्थ ले जाऊंगा।
पाप नंबर 7. तुमने गरीबों के दो लाख मकान, जो प्रधानमंत्री मोदी जी ने भेजे थे, उसे वापिस कर दिए।
पाप नंबर 8. मेरी बहनों जल जीवन मिशन का पैसा आया था, आधा केंद्र सरकार से और आधा कमलनाथ को मिला कर घरों में पानी देना था लेकिन, कमलनाथ ने नहीं दिया।
पाप नंबर 9. किसान भाइयों प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि प्रधानमंत्री जी ने बनाई, कमलनाथ जी ने सूची नहीं भेजी, किसानों को पैसा नहीं मिला।
पाप नंबर 10. कमलनाथ तुमने मध्यप्रदेश को भ्रष्टाचार और दलाली का अड्डा बना दिया।
पाप नंबर 11. तुमने विकास के काम ठप कर दिए, एक विकास का काम नहीं किया। बताओ यह कांग्रेस के पाप है कि नहीं? आप लोग बताओ यह पाप करने वाले फिर सत्ता में आने चाहिए क्या?
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
22 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines