शिवराज-सिंधिया ने कांग्रेस के गढ़ में लगाया दम, क्या प्रदेश को मिलेगा 55 जिला, CM ने रखी यह शर्त
Edited By Arpit Pandey

mp assembly election
Edited By Arpit Pandey

mp assembly election
MP Assembly Election: मध्य प्रदेश में भले ही अब तक चुनाव का ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन बीजेपी ने प्रत्याशियों को ऐलान के बाद चुनावी समर का ऐलान कर दिया है। सीएम शिवराज और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस के गढ़ कहे जाने वाले पिछोर में सभा करते हुए बड़ा ऐलान किया। सीएम शिवराज ने पिछोर को जिला बनाने की बात भी कही है, लेकिन इसके लिए उन्होंने एक शर्त भी रख दी है।
दरअसल, शिवपुरी जिले में आने वाली पिछोर तहसील को लंबे समय से जिला बनाने की मांग की जा रही है। लेकिन अब तक जिला बनाने की घोषणा नहीं हुई थी। हालांकि सोमवार को सीएम शिवराज ने पिछोर में आयोजित कार्यक्रम में कहा ‘आप सब एक वादा करो एक वादा मैं करता हूं। आप बीजेपी प्रत्याशी प्रीतम लोधी को विधायक बनाइए, पिछोर को जिला मैं बनाऊंगा।’ ऐसे में यह राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या पिछोर भी जिला बनेगा।
इस दौरान सीएम शिवराज ने लाड़ली बहना योजना को संबोधित करते हुए पिछोर को विकास की कई सौगातें भी दी। सीएम ने 409 करोड़ रुपए से ज्यादा के विकासकार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा।
इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आपको कौन सी जोड़ी पसंद है। शिव-ज्योति की जोड़ी पसंद है या फिर बड़े भाई और छोटे भाई की जोड़ी पसंद है, जिन्होंने प्रदेश के किसानों को डिफॉल्टर कर दिया था। सिंधिया ने यह बात कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के संदर्भ में कही। सिंधिया ने कहा कि जब कमलनाथ सरकार ने वादों को पूरा नहीं किया तब कांग्रेस की सरकार को गिराना पड़ा।
बता दें कि पिछोर विधानसभा सीट कांग्रेस का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है। कांग्रेस के केपी सिंह पिछले 6 चुनावों से लगातार यहां से विधानसभा का चुनाव जीतते आ रहे हैं। पिछले 30 सालों से बीजेपी यहां कांग्रेस से नहीं जीत पाई है। बीजेपी ने तीसरी बार प्रीतम सिंह लोधी को मौका दिया।
ये भी देखें: Election से पहले BJP को तगड़ा झटका,पूर्व राज्यपाल रामनरेश की पौत्रबधु ने छोड़ी
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: