हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

चुनाव से पहले MP में जारी है दलबदल का खेल, कांग्रेस ने BSP-SP में की बड़ी सेंधमारी

विज्ञापन
mp assembly election news

MP Assembly Election: मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने भले ही सबसे पहले उम्मीदवारों की घोषणा करनी शुरू कर दी है। लेकिन बसपा को उम्मीदवारों की घोषणा के बाद झटका भी लगा है। एमपी में कांग्रेस ने बसपा और सपा में बड़ी सेंधमारी की है। दोनों पार्टियों के कई नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामा है।

ये नेता कांग्रेस में शामिल

दरअसल, बसपा की पहली लिस्ट जारी होने के बाद पार्टी में बगावत दिखी है। पार्टी ने छतरपुर जिले की राजनगर विधानसभा सीट पर प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। यहां पार्टी ने रामराज पटेल को उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में 2018 के चुनाव मे राजनगर से बसपा प्रत्याशी रहे विनोद पटेल ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। खास बात यह है कि विनोद पटेल को पिछले चुनाव में 30 हजार वोट मिले थे, जिससे यहां कांग्रेस बेहद कम मार्जिन से चुनाव जीती थी। ऐसे में यह कांग्रेस के लिए फायदेमंद हो सकता है।

वहीं समाजवादी पार्टी के यूथ प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह यादव भी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है। जयपाल सिंह यादव समाजवादी पार्टी के युवा नेता थे। ऐसे में कांग्रेस उन्हें भी अपने खेमें में लाने में कामयाब रही है।

विज्ञापन

कमलनाथ ने दिलाई सदस्यता

भोपाल पहुंचे इन सभी नेताओं ने पहले पीसीसी चीफ कमलनाथ से मुलाकात की और उसके बाद कांग्रेस का दामन थाम लिया। दरअसल, इन नेताओं को कांग्रेस में स्थानीय नेताओं ने शामिल कराया है। विनोद पटेल का कहना है कि वह राजनगर विधानसभा सीट पर लगातार बीएसपी के लिए काम कर रहे थे, लेकिन पार्टी ने दूसरे नेता पर दांव लगाया। जबकि उनका क्षेत्र में कोई जनाधार नहीं है। इसलिए मैंने कांग्रेस में घर वापसी की है। क्योंकि मेरे पिता भी कांग्रेस में शामिल रहे हैं।

बुंदेलखंड में कांग्रेस को नुकसान पहुंचाती है बसपा

दरअसल, बुंदेलखंड अंचल में बसपा की अच्छी पकड़ मानी जाती है। पार्टी हर चुनाव में यहां कांग्रेस के वोटों में जमकर सेंधमारी करती है। ऐसे में कांग्रेस इस बार बसपा के नेताओं को अपने पाले में लाने में जुटी है। क्योंकि बसपा के प्रत्याशी कई सीटों पर अच्छे खासे वोट बटौतरते हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में बसपा पथरिया विधानसभा सीट पर जीतने में कामयाब रही थी, जबकि कई सीटों पर पार्टी दूसरे और तीसरे स्थान पर रही थी। इसी तरह से सपा ने भी बिजावर सीट जीती थी, जबकि कई सीटों पर सपा भी दूसरे और तीसरे नंबर पर रही थी।

विज्ञापन

ये भी देखें: BSP की पहली लिस्ट जारी होने के बाद बगावत , विनोद पटेल कांग्रेस में शामिल

Ambien

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola