---विज्ञापन---

कांग्रेस, भाजपा के बाद सपा ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, किन-किनको मिला टिकट?

MP Assembly Election 2023 SP Candidate List BJP Congress: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों की रणभेरी बज चुकी है। प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर हो वोटिंग होगी।

---विज्ञापन---

MP Assembly Election 2023 SP Candidate List BJP Congress: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों की रणभेरी बज चुकी है। प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर हो वोटिंग होगी। इसी क्रम में भाजपा, कांग्रेस ने उम्मीदवारों का ऐलान करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने आज 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। वहीं भाजपा अब तक 136 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। तो वहीं दूसरी ओर सपा ने भी आज 9 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।

---विज्ञापन---

सपा ने जारी की पहली सूची

सपा ने निवाड़ी विधानसभा सीट से पूर्व विधायक मीरा यादव को उम्मीदवार बनाया है राजनगर से बृजगोपाल पटेल को, दतिया से भाजपा के नरोत्तम मिश्रा के सामने डी आर राहुल को उम्मीदवार बनाया है। वहीं सीधी से भाजपा की महिला सांसद के सामने सपा ने विश्वनाथ सिंह को, सिंगरौली की चितरंगी सीट से श्रवण कुमार सिंह, रीवां की सिरमौर विधानसभा सीट से लक्ष्मण तिवारी को, बिजावर से मनोज यादव, कटंगी से महेश सहारे को चुनाव मैदान में उतारा है।

बुधनी से शिवराज के सामने विक्रम मस्तान

बता दें कि इससे पहले आज सुबह कांग्रेस ने 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। जहां पार्टी ने वर्तमान विधायक एनपी प्रजापति का टिकट काट दिया। वहीं विधायक केपी सिंह की सीट बदल दी गई है। कांतिलाल भूरिया की जगह उनके बेटे विक्रांत भूरिया को टिकट दिया गया है। हालांकि भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष कांग्रेस ने अभी तक किसी भी चेहरे को नहीं उतारा है। कांग्रेस ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ विक्रम मस्तान को टिकट दिया है। सीएम बुधनी से चुनाव मैदान में हैं। वहीं कांग्रेस ने सूची में जातिगत समीकरणों का भी पूरा ध्यान रखा है। कांग्रेस ने 47 जनरल और 39 ओबीसी उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है।

---विज्ञापन---

First published on: Oct 15, 2023 08:50 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola