PM Modi Damoh Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी बुधवार को मध्य प्रदेश के दमोह जिले में आ रहे हैं। इस दौरान वे दमोह में आठ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। 34 वर्षों बाद यह पहला अवसर होगा, जब पीएम दमोह आ रहे हैं। अभी तक दमोह जिले के इतिहास में यह तीसरी बार होगा, जब कोई प्रधानमंत्री यहां आ रहा है।
प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए लगातार केंद्रीय नेताओं का दौरा हो रहा है। इस बीच पीएम मोदी बुधवार को इमलाई के समीप एक मैदान में दमोह संसदीय क्षेत्र की आठ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम का दमोह में एक घंटे का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। पीएम मोदी सुबह 9:20 पर दिल्ली से रवाना होकर खजुराहो हवाई अड्डे पर उतरेंगे। इसके बाद खजुराहो हवाई अड्डे से 10:35 पर दमोह के लिए रवाना होंगे। इस दौरान पीएम दमोह, गुना और मुरैना में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
आ चुके हैं चौधरी चरण सिंह और चंद्रशेखर
पीएम मोदी से पहले वर्ष 1979 में प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने दमोह आकर उमा मिस्त्री की तलैया में एक जनसभा को संबोधित किया था। वहीं, उसके बाद वर्ष 1989 में प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने आकर जनता पार्टी के प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह के पक्ष में तहसील ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया था और अब यह तीसरा अवसर होगा, जब 34 वर्षों के बाद किसी प्रधानमंत्री का दमोह आगमन हो रहा है।
यह भी पढ़ें- एमपी में चूहे ने गटकी 60 बोतल शराब, पुलिस ने किया गिरफ्तार
सीएम शिवराज होंगे शामिल
इस दौरान दमोह जिले की चारों विधानसभा दमोह, जबेरा, हटा, पथरिया सहित रहली, बंडा, देवरी, बड़ा मलहरा, पवई, अमानगंज, सागर के प्रत्याशियों के भी मंच पर उपस्थित रहने की संभावना है। वहीं, इस अवसर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान और स्थानीय सांसद केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल भी प्रधानमंत्री की सभा में मौजूद रहेंगे।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान जिस प्रकार से बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। उससे यह तय है कि भाजपा के स्टार प्रचारकों का बुंदेलखंड की विधानसभा सीटों पर विशेष जोर नजर आ रहा है। यही कारण है कि राष्ट्रीय स्तर के सभी नेता यहां तक की प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षा मंत्री सहित मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश के सीएम के भी बुंदेलखंड पर लगातार चुनावी दौरे चल रहे हैं।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
11 hrs agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
11 hrs agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
1 day agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
1 day agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
1 day ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
2 days agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
2 days agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
2 days agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
2 days agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines