MP Assembly Election 2023 Kamal Nath File Nomination Today: एमपी में आज से नामांकन पत्र भरने की शुरुआत हो जाएगी। पूर्व सीएम कमलनाथ आज छिंदवाड़ा में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इससे पहले कमलनाथ रैली करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे जहां वे दोपहर 2 बजे नामांकन फाॅर्म जमा करेंगे। पूर्व सीएम कमलनाथ अपने समर्थकों के साथ आज दोपहर 12 बजे शिकारपुर से प्रस्थान करेंगे। इसके बाद वे छोटी बाजार पहुंचेंगे। यहां पर वे श्री राम मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। कमलनाथ का काफिला 12 बजकर 40 मिनट पर श्याम टाॅकीज पहुंचेगा। यहां स्थित राम मंदिर में पूजा करने के बाद कमलनाथ रथ पर सवार हो जाएंगे।
दूसरी बार पर्चा दाखिल करेंगे कमलनाथ
कमलनाथ का रथ शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए 2 बजे कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचेगा। जहां कमलनाथ नामांकन दाखिल करेंगे। इसके बाद मानसरोवर काॅम्प्लेक्स पहुचेंगे और विशाल रैली को संबोधित करेंगे। बता दें कि कमलनाथ दूसरी बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद उन्होंने छिंदवाड़ा से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्होंने भाजपा के विवेक बंटी साहू को पराजित किया था।
बुधवार को जारी की थी तीसरी सूची
गौरतलब है कि कांग्रेस विधानसभा की सभी 230 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। इससे पहले कांग्रेस ने बुधवार को तीसरी सूची जारी कर 4 सीटों प्रत्याशी बदल दिए थे। वहीं उधर भाजपा भी सभी सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। बता दें कि एमपी में 17 नवंबर को मतदान होगा और 3 दिसंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे।
संबंधित खबरें
MP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
2 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
16 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
17 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
4 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines