Mp Assembly Election 2023 Kailash Vijayvargiya Slams Congress On Candidate List: भाजपा के इंदौर-1 सीट से प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस में रोजाना सौदेबाजी हो रही है। बुधवार को कांग्रेस ने तीसरी सूची जारी कर 4 सीटों पर प्रत्याशी बदले थे। इसी को लेकर विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में रोजाना सौदेबाजी हो रही है।
सौदेबाजी कर रही कांग्रेस
बता दें कि कांग्रेस ने बुधवार को तीसरी सूची जारी की थी जिसमें चार विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों को बदल दिया गया है जिसमें मुरैना जिले की सुमावली सीट, नर्मदापुरम जिले की पिपरिया (अनुसूचित जाति) सीट, उज्जैन जिले की बड़नगर सीट और रतलाम जिले की जावरा सीट शामिल है। विजयवर्गीय ने आगे कहा कि टिकटों में वे ‘सौदेबाजी’ कर रहे हैं। उन्हें इस बात का भी डर है कि कौन चुनाव हार सकता है और कौन जीत सकता है, इसलिए वे टिकट बदल रहे हैं। कुल मिलाकर विजयवर्गीय ने कहा, कांग्रेस में अस्थिरता है और कांग्रेस के लोग कह रहे हैं कि पार्टी के भीतर भ्रष्टाचार है।
भाजपा में टिकट बिकते हैं
इससे पहले कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने चार विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार बदले जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था कि उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता की आवाज सुनी, इसलिए उम्मीदवार बदले हैं। राजपूत ने कहा, यह जीवित लोकतंत्र की निशानी है। कांग्रेस पार्टी में लोकतंत्र जीवित है। यह भारतीय जनता पार्टी की तरह नहीं है कि एक बार टिकट घोषित हो जाए तो वह फाइनल हो जाता है। हम पार्टी कार्यकर्ताओं और अपने विवेक की आवाज सुनते हैं। यहां टिकट नहीं बिकते। अगर बीजेपी की तरह हमारे टिकट बिकते तो हमारी टिकट बदलने की हिम्मत नहीं होती। हमने कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता की आवाज सुनी, इसलिए हमने चार टिकट बदल दिए।
संबंधित खबरें
MP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
43 mins agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
14 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
14 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines