MP Assembly Election 2023 : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 नजदीक हैं, भाजपा अपने उम्मीदवारों की 3 सूची जारी कर चुकी है और कभी भी चौथी लिस्ट जारी कर सकती है। वहीं अब कांग्रेस उम्मीदवारों का इंतजार किया जा रहा है, जहां बीजेपी अपनी तीन लिस्ट जारी कर चुकी है, वहीं कांग्रेस अभी एक भी लिस्ट जारी नहीं कर सकी। इसको लेकर शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई, सूत्रों के मुताबिक बैठक में कई उम्मीदवारों के नाम तय किए गए हैं, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मध्य प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, कमल नाथ, के अलावा कई बड़े चेहरे मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें – ‘अध्यक्ष ही होता है CM फेस’, CEC मीटिंग के बाद रणदीप सुरजेवाला का बड़ा बयान
100 से ज्यादा सीटों पर हुई चर्चा
बैठक के बाद पवन खेड़ा ने कहा था कि शाम तक लिस्ट जारी की जाएगी, वहीं थोड़ी देर बाद कमलनाथ ने बताया कि चुनाव के लिए हमने कई नाम तय किए हैं, हम अगले 6 से 7 दिनों में इस पर फैसला लेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक बैठक में 100 से ज्यादा सीटों पर चर्चा हुई है।
पार्टी उम्मीदवारों के लिए तय किए गए मानदंड
बैठैक में कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवारों के लिए कुछ मानदंड तय किए हैं, जो भी नेता इन पर खरा उतरेगा उन्हें उम्मीदवार बनाया जाएगा। पार्टी के मानदंडों में, तीन बार चुनाव हार चुके नेताओं को टिकट नहीं दिया जाएगा, दूसरे क्राइटेरिया के तहत विधायक अपनी सीट नहीं बदल पाएंगे। अक्सर देखने में आता था कि उम्मीदवार चुनाव से पहले अपनी सीट बदल लेते थे, लेकिन अब वह ऐसा नहीं कर पाएंगे और तीसरे क्राइटेरिया के तहत जिले से बाहर के नेता को टिकट नहीं दिया जाएगा। कांग्रेस पिछले चुनाव में जहां पर सीटे हारी है, वहां सिंगल नामों को तरजीह दे रही है।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
1 day agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
6 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
7 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
7 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
8 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
9 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
12 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines