MP Assembly Budget Session 2024: मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है, सत्र के दूसरे दिन सदन में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने साल 2023-24 के लिए 30,265 करोड़ रुपये का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया था। आज सदन में इसी अनुपूरक बजट पर चर्चा की जाएगी। इस चर्चा के लिए 2 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। अनुपूरक बजट में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए 1,648 करोड़ रुपये और उदय योजना में अंशपूंजी के लिए 13,365 करोड़ रखे गए हैं। इसके अलावा ब्याज अदायगी के लिए 1200 करोड़ रुपये और पूंजीगत व्यय के लिए कुल 20, 092 करोड़ रुपये का प्रवधान रखा गया है।
सदन में विपक्ष का हंगामा
सदन में दूसरे दिन हंगामा देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि आज भी सदन में विपक्ष की तरफ से काफी हंगामा किया जाएगा। आज भी कांग्रेस सदन में हरदा पटाखा फैक्ट्री के धमाके का मुद्दा उठाएगी। बता दें कि, दूसरे दिन भी सदन की कार्यवाही के दौरान हरदा हादसे का मामला खूब गूंजा था। मालूम हो कि विपक्ष हरदा धमाका मामले में न्यायिक जांच की मांग कर रहा है। ऐसा में माना जा रहा है कि अगर सदन में हारदा मामले को न्यायिक जांच की मंजूरी नहीं मिली तो विपक्ष इसका कड़ा विरोध दिखाएगा। वैसे भी पिछले 2 दिनों से सदन की कार्यवाही में विपक्ष की तरफ से जमकर हंगामा किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश विधानसभा में पेश हुआ 30,265.15 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट, जानिए किसे कितना फंड मिला?
मोहन यादव ने क्या बोला?
बता दें कि विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सदन में हारदा मामले को लेकर विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए कहा था कि हारदा विस्फोट के दोषी को बिल्कुल भी माफ नहीं किया जाएगा। चाहे दोषी कोई भी हो, चाहे वह कितना ही बड़ा अधिकारी क्यों न हो? फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। हम जांच की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
शिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 hr agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 hrs agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
4 hrs agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
22 hrs ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
23 hrs agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
23 hrs agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
23 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
1 day agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
1 day agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines