हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मध्य प्रदेश के 13 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी 4 दिन की चेतावनी

मध्य प्रदेश में मौसम फिर से जल्द करवट लेगा। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के अलग-अलग भागों में चार दिन मौसम खराब रहने की चेतावनी दी है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
एमपी वेदर न्यूज

मध्य प्रदेश के 13 जिलों में 19 से लेकर 22 मार्च के बीच आंधी-बारिश की संभावना है। बुधवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के 13 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इसमें नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, छतरपुर, पन्ना, दमोह, कटनी, जबलपुर, पांढुर्ना, सिवनी, सीधी और सिंगरौली में आंधी के साथ-साथ बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने 20 मार्च को भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, अशोक नगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर कलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्ना जिलों के अलग-अलग भागों में तेज हवाओं और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है।

21 मार्च को कैसा रहेगा मौसम

21 मार्च को शिवपुरी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, विदिशा, रायसेन, सिहोर, अशोक नगर, दमोह, सागर और मैहर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं और गरज के साथ हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, 20 और 21 मार्च के दौरान सूबे में कुछ जगहों पर 40 से 50 की स्पीड में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। 22 मार्च को सतना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मंडला और बालाघाट जिलों के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं और गरज चमक के साथ हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। 22 मार्च को अलग-अलग जिलों में तेज हवाओं और हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में 2 दिन का येलो-ऑरेंज अलर्ट, जोरदार बारिश के दिख रहे आसार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola