मध्य प्रदेश में 2 दिन का येलो-ऑरेंज अलर्ट, जोरदार बारिश के दिख रहे आसार

मध्य प्रदेश के मौसम में फिर एक बार बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने 19 और 20 मार्च के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, प्रदेश के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी गई है।

MP Weather News

MP Weather News

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां प्रदेश का तापमान 39 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया जा रहा था, वहीं एक ही दिन में पारा 4 डिग्री तक की गिरावट आई है। प्रदेश के कई जिलों में 19 और 20 मार्च को बारिश की संभावना है। भोपाल, चंबल, सागर, जबलपुर, नर्मदापुरम, रीवा और शहडोल डिवीजन में ज्यादा असर रहेगा। यहां 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, उज्जैन, इंदौर और ग्वालियर डिवीजन में बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग ने 19 और 20 मार्च के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा 18 से 20 मार्च के बीच भोपाल, शहडोल, जबलपुर, नर्मदापुरम, इंदौर और ग्वालियर डिवीजन में बादल छाए रहने के साथ कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। रीवा, छतरपुर, मऊगंज, सतना, पन्ना, दमोह, सागर और मैहर में आंधी और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। 20 मार्च को उमरिया-शहडोल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisment

19 मार्च को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सागर, कटनी, सतना और शहडोल डिवीजन में बादल, बारिश, आंधी के आसार हैं। यहां 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने यहां येलो अलर्ट जारी किया है।

अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम

  • 18 मार्च- इंदौर, उज्जैन, भोपाल संभाग में बादल छा सकते हैं। पूर्वी हिस्से में बूंदाबांदी होने के आसार हैं।
  • 19 मार्च- भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सागर और शहडोल डिवीजन में बादल, बारिश और आंधी का असर देखने को मिलेगा।
  • 20 मार्च- दमोह, कटनी, उमरिया-शहडोल में आंधी, गरज-चमक का ऑरेंज अलर्ट। वहीं, बालाघाट, डिंडोरी, अनूपपुर, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ में बारिश-आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, मौसम विभाग ने 21 मार्च को एमपी के अशोक नगर, नर्मदापुरम, बैतूल, नीमच, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी जिलों के अलग-अलग भागों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ जगहों पर 40 की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ