गर्मियों में रेगुलर ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने 16 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। ये स्पेशल ट्रेन मध्य प्रदेश के 33 स्टेशनों पर रुकने के साथ ही गुजरात, बिहार, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु समेत 10 राज्यों का सफर तय करेंगी। कुछ ट्रेन आज से शुरू हो रही हैं, जबकि कुछ इसी सप्ताह में शुरू होंगी, जो मई-जून तक सतत चलेंगी।
समर स्पेशल ट्रेन
- 09117-09118 उधना-सुबेदारगंज-उधना स्पेशल ट्रेन
- 09045-09046 उधना-पटना-उधना स्पेशल ट्रेन
- 09411-09412 अहमदाबाद-ग्वालियर-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन
- 02187-02188 रीवा-सीएसएमटी-रीवा साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल
- 01663-01664 रानी कमलापति-सहरसा ग्रीष्मकालीन स्पेशल
- 01667-01668 रानी कमलापति-हडपसर ग्रीष्मकालीन स्पेशल
- 01601-01602 भोपाल-इटावा-भोपाल अनारक्षित मेला स्पेशल
- 01053-01054 एलटीटी-बनारस-एलटीटी स्पेशल
- 01431-01432 पुणे-गाजीपुर सिटी-पुणे स्पेशल
मध्य प्रदेश के इन स्टेशनों पर हाल्ट
भोपाल, बदरवास, रुठियाई, शिवपुरी, नर्मदापुरम, हरदा, विदिशा, रानी कमलापति, संत हिरदाराम नगर भोपाल, इटारसी, जबलपुर, गुना, बीना, सतना, कटनी, उज्जैन, मक्सी जंक्शन, मैहर, नागदा जंक्शन, अशोक नगर, मुंगावली, रतलाम, शाजापुर, पचोर रोड, ब्यावरा राजगढ़, पिपरिया, नरसिंहपुर, गाडरवारा, मंडी बामौरा, कोलारस, गंज बासौदा और चाचौड़ा बीनागंज।
यात्रियों को क्या लाभ होगा?
रेलवे द्वारा चलाई जा रही इन स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। गर्मियों में अक्सर ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लंबी हो जाती है, जिससे यात्रियों को समस्या होती है। इन स्पेशल ट्रेनों की वजह से अब यात्रियों को यात्रा के लिए ज्यादा ऑप्शन मिलेंगे और उन्हें टिकट कंफर्म मिलने में आसानी होगी।
टिकट बुकिंग और शेड्यूल कैसे करें?
समर स्पेशल ट्रेनों की टिकट बुकिंग रेलवे के ऑफिशियल वेबसाइट आईआरसीटीसी (IRCTC) और रेलवे स्टेशनों के रिजर्वेशन काउंटर से की जा सकती है। ट्रेन के शेड्यूल, रूट और टाइम की जानकारी रेलवे की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें- ‘क्या पता कल मैं रहूं या न रहूं…..’ कथावाचक की भविष्यवाणी अगले दिन हुई सच
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 hrs ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
5 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
8 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
10 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
11 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
11 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
12 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
13 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines