Madhya Pradesh 10th Board Exam 2024 (शबीर अहमद): मध्य प्रदेश में सोमवार (5 फरवरी 2024) से 10वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई है, आज 10वीं की बोर्ड का हिंदी का पेपर है। परीक्षा शुरू होने के ठीक पहले ही हिंदी के कई तरह के पेपर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। 10वीं के हिंदी के ये सभी पेपर टेलीग्राम के अलग-अलग चैनल से वायरल हो रहे हैं। इतना ही नहीं, जिन टेलीग्राम चैनल पर पेपर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, उन पर यह दावा किया जा रहा है कि 350 रुपये में देने पर छात्रों को यहां सभी विषयों के पेपर मिल जाएंगे। हालांकि ताजा अपडेट से पता चला कि सोशल साइट पर वायरल हो रहा पेपर फर्जी है।
डीईओ ने लिया संज्ञान
यह मामले सामने आते ही डीईओ ने इसका संज्ञान लिया और कहा कि परीक्षा खत्म होने के बाद मामले की जांच और कार्रवाई की जाएगी। डीईओ ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल फोटो को ओरिजिनल पेपर से मैच किया जाएगा। इसके बाद जहां से भी पेपर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभी फिलहाल परीक्षा केंद्रों में विद्यार्थियों को परीक्षा देने दिया जाए।
यह भी पढ़ें: MP Board 10th-12th Exam 2024: आज से बोर्ड परीक्षा, जानें इस बार क्या किए गए 5 नए बदलाव
पेपर के नाम पर सोशल मीडिया पर ठगी
ऐसा माना जा रहा है कि बोर्ड परीक्षा की शुरुआत के साथ ही सोशल मीडिया पर ठगी का सिलसिला शुरू हुआ है। बोर्ड परीक्षा के पहले सोशल मीडिया पर पेपर उपलब्ध कराने के नाम पर ठगी का खेल खेला जा रहा है। टेलीग्राम पर ऐसे कई चैनल और ग्रुप हैं, जो 350 रुपये में सभी विषयों के बोर्ड पेपर परीक्षा से पहले देने का दावा कर रहे हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए माशिमं और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने छात्रों से अपील की है कि वह इस तरह के किसी भी झांसे और प्रलोभन में न फंसें, क्योंकि यह सब सिर्फ एक झूठ है।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
8 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
8 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines