Mother Saved Her Little Daughter From Accused, भोपाल: आपने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘KGF’ का वो डायलॉग तो सुना ही होगा कि ‘मां इस दुनिया की सबसे बड़ा योद्धा होती है’ ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के भोपाल से सामने आया है। यहां एक महिला ने कक्षा 2 अपनी 8 साल की बेटी को एक दरिंदे की हवस का शिकार बनने से बचाया है। महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC और POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
जबरन उतारने लगा बच्ची के कपड़े
ये मामला भोपाल के निशातपुरा का है। अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि कक्षा 2 में पढ़ने वाली उसकी बेटी के मोजे खेलते समय गीले हो गए थे। सोमवार को रात को करीब 11 बजे अपने जूते लेने के लिए घर से बाहर गई थी। उसी समय आरोपी श्याम कृष्णन ने उसे चॉकलेट और आइसक्रीम खिलाने और अपने साथ चलने के लिए कहा। बच्ची ने मना कर दिया, लेकिन आरोपी जबरदस्ती उसे अपने साथ कमरे में ले जाने लगा। कमरे के अंदर वो जबरन बच्ची के कपड़े उतारने लगा। इसके साथ आरोपी बच्ची को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
जब आरोपी बच्ची को निर्वस्त्र कर रहा था, उसी समय बच्ची की मां उसे ढूंढते हुए वहां आ गई और अपनी बेटी दरिंदे के चंगुल से बचा लिया। इसके बाद महिला ने मंगलवार को मामले की शिकायत निशातपुरा पुलिस थाने में की। मां की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, निशातपुरा पुलिस ने श्याम कृष्णन नाम के आरोपी के खिलाफ IPC और POCSO एक्ट के तहत छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें: दमोह में 9 साल की मूक-बधिर छात्रा के साथ दुष्कर्म, सरकारी छात्रावास के चौकीदार ने दिया वारदात को अंजाम
रेस्तरां में कूक है आरोपी
नोशातपुरा पुलिस ने बताया कि आरोपी शहर के एक रेस्तरां में कूक का काम करता है। मामले में आगे की जांच जारी है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
23 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
3 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
14 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
15 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines