Morena Murder Mystery : मध्य प्रदेश के मुरैना के विंडवा क्वारी गांव में हुए मर्डर का खुलासा हो गया है। दरअसल, वह मर्डर नहीं था, बल्कि मृतक ने खुद गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड का कारण उसकी नाबालिग प्रेमिका थी, जिसकी हत्या कर उसने लाश उसके गांव के बाहर बाजरे के खेत में डाल दी थी, जब लाश जब सड़ने लगी तो उसमें बदबू आने से मामले का पता चला।
गौरतलब है कि विंडवा क्वारी गांव के निवासी हरेन्द्र गुर्जर उर्फ पप्पन का पिपरसा गांव की रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग के साथ प्रेम प्रसंग चलता था। उसने उस लड़की के साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए, जब लड़की उस पर शादी करने के लिए जोर देने लगी तो उसने मना कर दिया। इस पर लड़की ने अपने परिजनों से शिकायत करने तथा उसकी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करने की धमकी दे डाली।
पूछताछ से अफेयर का पता चला
धमकी के बाद बदनामी के डर से उसने लड़की का कत्ल कर दिया और उसकी लाश को उसके गांव के बाहर बाजरे के खेत में डालकर भाग आया। जब पुलिस को सड़ी-गली हालत में शव मिला तो पुलिस ने इस मामले में पूछताछ की जिससे पता चला कि विंडवा क्वारी गांव के पप्पन से इसका अफेयर चलता था।
यह भी पढ़ें-MP: उमरिया सड़क हादसा; पेड़ से टकराई कार, खनिज विभाग के निरीक्षक समेत 5 की मौत
मां को पूरी कहानी बता कर किया सुसाइड
उसके बाद पुलिस ने पप्पन के घर जाकर उसकी मां से पूछताछ की। जब पप्पन वापस घर लौटा तो उसकी मां ने उसे बताया कि पुलिस आई थी और तुझे पूछ रही थी। इससे वह घबरा गया तथा उसने पूरी हकीकत मां को बता दी। उसके बाद वह अपने खेत पर पहुंचा और कट्टे से गोली मारकर सुसाइड कर लिया।
परिजनों ने बनाई कहानी
इस मामले में जब पप्पन ने सुसाइड कर लिया तो उसके परिजनों ने दूसरों को फंसाने के लिए एक नई कहानी पुलिस को सुनाई कि पांच लोग बाइक पर आए थे तथा उन्होंने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में बारीकी से तफसीस की तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया।
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
15 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines