MP: उमरिया सड़क हादसा; पेड़ से टकराई कार, खनिज विभाग के निरीक्षक समेत 5 की मौत
Edited By Shailendra Pandey

Edited By Shailendra Pandey

उमरिया: मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में एक कार के पेड़ से टकराने से 5 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा पाली रोड पर रविवार देर रात दो बजे के आसपास हुआ। इस हादसे में खनिज विभाग शहडोल में पदस्थ निरीक्षक पुष्पेंद्र त्रिपाठी और लोक सेवा प्रबंधक अविनाश दुबे की मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक पुष्पेंद्र त्रिपाठी के रिश्तेदार रीवा से शहडोल आए हुए थे और से सभी लोग इन्हीं का जन्मदिन मनाने ढाबे पर गए थे। रात में वापसी के वक्त कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और यह हादसा हो गया। हादसे के वक्त कार में शहडोल में कार्यरत पुष्पेंद्र त्रिपाठी खनिज इंस्पेक्टर, अवनीश दुबे जिला प्रबंधक लोक सेवा शहडोल, दिनेश सारीबा सब इंजीनियर गोहपारू और रीवा से आए अमित शुक्ला सवार थे। हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
वहीं, दूसरी ओर भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होने खरगोन से जा रहे बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थकों की बस अनियंत्रित होकर रोड पर खड़े ट्रक में घुस गई। यह हादसा देर रात करीब 12.30 बजे कसरावद के पास शारदा गांव में हुआ। इस दुर्घटना में 39 कार्यकर्ता घायल हुए हैं। जबकि इनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। कार्यकर्ता रायसागर, खापर, जामली और रूपगढ़ के रहने वाले हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: