Mass Suicide: 5 लोगों की लाशें मिली, मध्य प्रदेश में परिवार ने मौत को लगाया गले

Mass Suicide in MP: गांव में उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब एक ही घर से 5 लोगों की लाशें मिली। परिवार ने सुसाइड करके जीवनलीला समाप्त की है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मास सुसाइड के कारणों की तलाश शुरू कर दी है।

Double Murder Suicide Attempt

फंदे पर बेहोशी की हालत में लटका मिला शख्स।

MP Alirajpur Mass Suicide: मध्य प्रदेश में एक परिवार ने सामूहिक आत्महत्या की है। परिवार के पांचों लोगों ने मौत को गले लगा लिया। पत्नी-पत्नी और उनके तीनों बच्चों के शव घर में ही पड़े मिले। घटना अलीराजपुर शहर के वालपुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव राउड़ी की है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पांचों लोगों की लाशें घर की छत से फंदे पर लटकी मिली हैं।

विज्ञापन

पहली नजर में मामला पुलिस को सुसाइड का ही लग रहा है। फिर भी पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच करने की बात भी कही है। वारदातस्थल पर SP राजेश व्यास पहुंचे हैं। गुनेरी पंचायत के लोग और ग्रामीण पर जुटे हैं। पुलिस मृतकों के पड़ोसियों और रिश्तेदारों के बयान दर्ज कर रही है। अभी तक सुसाइड करने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। सुसाइड या हत्या, दोनों एंगल से कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

विज्ञापन

चाचा मिलने आए तो घटना का खुलासा हुआ

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतकों की शिनाख्त राकेश पुत्र जागर सिंह, राकेश की पत्नी ललिता, उनकी बेटी लक्ष्मी, बेटे प्रकाश और अक्षय के रूप में हुई हैं। वारदात का खुलासा तब हुआ, जब मृतक राकेश का चाचा उनके घर उनसे मिलने आया। राकेश के चाचा के अनुसार, उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई गेट खोलने नहीं आया। फोन किया तो किसी ने फोन भी नहीं उठाया।

विज्ञापन

सुबह हो चुकी थी, अगर राकेश सो रहा था तो उसकी पत्नी या बच्चों में से कोई जगा होगा, लेकिन किसी से भी संपर्क नहीं हुआ। उसने पड़ोसियों से पूछा तो वे बोले की सुबह से किसी को देखा नहीं है। किसी अनहोनी की आशंका से उन्होंने गांव की पंचायत को सूचना दी। सरपंच और पंचायत मेंबर्स मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया गया। पुलिस घर के अंदर घुसी तो पांचों की लाशें मिली।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट करेगी मामले का खुलासा

शिकायतकर्ता के अनुसार, परिवार का किसी से कोई विवाद नहीं था। आपस में कोई तनाव नहीं था। आर्थिक तंग जैसी भी कोई बात नहीं थी। फिर भी परिवार ने ऐसा कदम क्यों उठाया? इस बारे में उन्हें कोई अंदाजा नहीं है। SP राजेश व्यास का कहना है कि पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सुसाइड या हत्या, अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन मृतकों के रिश्तेदार ने हत्या किए जाने का शक जताया है। इसलिए पुलिस हत्या के एंगल से भी जांच करेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ