दरिंदगी की खौफनाक कहानी रूह कंपा देगी; मां की हत्या कर जेल गया, पैरोल पर आकर भाई मारा पीट-पीट कर

Double Murder in Kerala: केरल में डबल मर्डर की खौफनाक वारदात हुई है। मां की हत्या करके जेल गया। बाहर आया तो भाई पीट-पीट कर मार दिया। उम्रकैद की सजा काटने के बाद भी उसके सिर पर सवार खून ठंडा नहीं हुआ। जानिए आखिर क्या मामला है?

Kerala Boy Killed Mother Brother in Family Dispute

जेल से बाहर आकर भी हैवानियत का खौफनाक चेहरा दिखाया।

विज्ञापन

Kerala Boy Killed Mother Brother: मामूली-सी बातों पर आजकल लोगों के सिर खून ऐसे सवार हो जाता है कि वे रिश्ते तक भूल जाते हैं। कई लोग तो दरिंदगी की हदें तक पार कर जाते हैं। ऐसी ही एक दरिंदगी से भरी वारदात की कहानी सामने आई है, जिसके बारे में जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। एक शख्स ने पारिवारिक विवाद में अपनी मां की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी थी।

इस जुर्म के लिए उसे उम्रकैद की सजा हुई। 19 साल से वह जेल में था, लेकिन तब उसके सिर पर सवार हुआ खून जेल में रहकर भी ठंडा नहीं हुआ, बल्कि उसे पैरोल मिली और वह बाहर आया तो छोटे भाई से भिड़ गया। इतना ही नहीं, उसने छोटे भाई को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। अब इस मर्डर केस में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस तरह गुस्से में रिश्तों का कत्ल हो गया।

विज्ञापन

साल 2005 में शुरू हुई था पारिवारिक विवाद

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दोहरा हत्याकांड केरल में अंजाम दिया गया। आरोपी की पहचान पथानामथिट्टा निवासी 64 साल के मोहनन उन्नीथन के रूप में हुई। 19 साल पहले साल 2005 में उसने पारिवारिक विवाद के चलते मां की हत्या कर दी थी। इस जुर्म उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। वह 19 साल से जेल में था। अब उसे पैरोल मिली थी, लेकिन जेल से बाहर आते ही वह अपने छोटे भाई के 58 वर्षीय सतीश कुमार के घर पहुंच गया।

घर आते ही उसने भाई के साथ लड़ाई झगड़ा शुरू कर दिया और पीट-पीट कर उसे अधमरा कर दिया। किसी तरह जेठ के चंगुल से पति को छुड़ाकर उसे घायल अवस्था में अस्पताल लेकर गई तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं आरोपी भाई भी फरार हो गया। शाम करीब 5 बजे की घटना है और अडूर पुलिस ने उसके खिलाफ मर्डर केस दर्ज करके उसे पकड़ लिया। आरोपी को छापेमारी करके गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ