---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

5 लोगों की मौत का डराने वाला Video; छुट्टियां मनाने गया था परिवार, चंद मिनटों में झरने के पानी में बह गए पांचों

Family Drowning Video Viral: महाराष्ट्र के लोनावला में झरने के पानी में 5 लोगों के बहने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। झरने के किनारे खड़े लोगों ने मौत का मंजर अपनी आंखों से देखा, जिसके बाद से वे लोग दहशत में हैं।

---विज्ञापन---

Lonavala Waterfall Family Drowning Video: गर्मी की छुट्टियां मनाने के लिए दोस्त और उनके परिवार मिलकर महाराष्ट्र गए थे। मुंबई के पास लोनावला में पिकनिक मनाने का प्रोग्राम मना। बारिश हो रही थी तो सभी मिलकर झरने के पानी में नहाने लगे। बारिश का लुत्फ उठाने लगे, लेकिन देखते ही देखते झरने में पानी का सैलाब आया। भारी बारिश के कारण भूसी डैम के पीछे बनी पहाड़ी से इतना पानी और मलबा आया कि झरने के पानी में नहा रहे लोग फंस गए।

समय रहते कुछ लोग किनारे पर आ गए, लेकिन एक परिवार के 7 सदस्य फंस गए। उनमें से 2 लोग भी तैरकर किनारे पर आ गए, लेकिन पानी का बहाव देखकर 5 लोग एक दूसरे को पकड़कर खड़े हो गए, लेकिन देखते ही देखते वे पानी में बह गए और किनारे पर खड़े लोगों की आंखों से ओझल हो गए। 5 लोगों की जलसमाधि बनने का वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर एक बार तो आप भी डर जाएंगे कि कैसे मौत उनको अपनी तरफ खींच ले गई।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:अवैध शारीरिक संबंध अपराध, गैंगरेप की सजा मौत; आज से नए क्रिमिनल लॉ लागू, 10 पॉइंट में जानें क्या-क्या बदला?

किनारे खड़े लोगों ने की बचाने की खूब कोशिश

पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही लोनावला पुलिस, प्रशासन के अधिकारी और NDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन पानी में बहे लोगों की लाशें मिली। मृतकों में 40 साल की महिला और बच्चे शामिल हैं। महिला और 2 बच्चों की लाशें मिली गई हैं। अन्य 2 की तलाश जारी है। पांचों एक ही परिवार के हैं, जो रिश्तेदारों के साथ पिकनिक मनाने के लिए मुंबई से 80 किलोमीटर दूर लोनावला में आए थे।

---विज्ञापन---

झरने के पानी में नहाते समय पैर फिसलने से हादसा हुआ। किनारे खड़े लोग उन्हें रस्सी और ट्रेकिंग गियर्स के जरिए बचाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन इससे पहले कि वे उन्हें निकाल पाते, पानी के बहाव में बह गए। किनारे पर खड़े लोग उन्हें बचाने के लिए काफी दूर तक गए, लेकिन वे आंखों से ओझल हो गए। उन्होंने एक चट्टान को पकड़कर खुद को बचाने की कोशिश भी की, लेकिन पानी के बहाव में वे कामयाब नहीं हो पाए और बहते चले गए।

यह भी पढ़ें:दरिंदगी की खौफनाक कहानी रूह कंपा देगी; मां की हत्या कर जेल गया, पैरोल पर आकर भाई मारा पीट-पीट कर

---विज्ञापन---

First published on: Jul 01, 2024 11:09 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola