(कर्ण, ग्वालियर) मध्य प्रदेश के ग्वालियर में फूड पॉयजनिंग का प्रकोप सामने आया है। यहां पर 100 से अधिक स्टूडेंट्स को बीमार होने के बाद अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामला सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस ने एशिया की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी पर रेड की है। एसडीएम के नेतृत्व में आई टीम फूड की जांच कर रही है। मेस में आलाधिकारी जांच में जुटे हुए हैं। बच्चों को अचानक पेट दर्द और उल्टी की शिकायत हुई थी। जिसके बाद हालत बिगड़ती देख इनको अस्पताल में दाखिल करवाया गया। कॉलेज परिसर में हड़कंप मचने के बाद मौके पर वीसी और हॉस्टल वार्डन भी पहुंच गए। जो बच्चे बीमार हैं, उनमें कई छात्राएं भी शामिल हैं। 12 से अधिक बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें-Bollywood Actress हादसे का शिकार, डंपर से टकराईं फेरारी-लेंबोर्गिनी कारें; पति-पत्नी की मौत
सामने आया है कि मेस में रात को मटर पनीर की सब्जी बनाई गई थी। आशंका है कि खराब पनीर के कारण ही बच्चों की हालत बिगड़ी है। लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षण संस्थान को देशभर में शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा नाम माना जाता है। जब बच्चों में बेचैनी के लक्षण दिखे, तो पहले यहां के हेल्थ सेंटर में चेकअप किया गया। लेकिन जब बच्चों की तबियत और बिगड़ी, इसके बाद सभी को हॉस्पिटल ले जाया गया। बच्चे दर्द से कराहते दिखे। कुछ बच्चे रोते हुए परिजनों को याद कर रहे थे। बच्चों का इलाज के लिए अस्पताल की दूसरी मंजिल पर एडमिट किया गया है। जिसके लिए उनको स्ट्रेचर पर ले जाया गया।
हमारा ध्यान बच्चों के इलाज पर-अमित
डॉक्टरों की ओर से बच्चों के इलाज में विशेष निगरानी बरती जा रही है। इस मामले में अभी एलएनईपीई संस्थान के अधिकारियों की ओर से कुछ नहीं कहा गया है। अफसरों का कहना है कि उनका ध्यान बच्चों के इलाज पर है। फूड पॉइजनिंग की जांच की जाएगी। एलएनआईपीई के रजिस्ट्रार अमित यादव ने कहा कि बच्चों का इलाज चल रहा है। फूड के सैंपल लेने के बाद जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
16 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
16 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
1 day agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
1 day agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
1 day agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 day agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
2 days agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines