---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

Bollywood Actress हादसे का शिकार, डंपर से टकराईं फेरारी-लेंबोर्गिनी कारें; पति-पत्नी की मौत

Swades actress gayatri joshis accident in italy: शाह रुख खान और आशुतोष गोवारिकर की फिल्म स्वदेस में अहम भूमिका निभा चुकीं गायत्री जोशी इटली में हादसे का शिकार हो गई हैं। वे अपने पति विकास ओबेरॉय के साथ ट्रैवल कर रही थीं। इसी दौरान उनकी लेंबोर्गिनी कार ओवरटेक करते समय फेरारी से टकरा गई। दोनों […]

---विज्ञापन---

Swades actress gayatri joshis accident in italy: शाह रुख खान और आशुतोष गोवारिकर की फिल्म स्वदेस में अहम भूमिका निभा चुकीं गायत्री जोशी इटली में हादसे का शिकार हो गई हैं। वे अपने पति विकास ओबेरॉय के साथ ट्रैवल कर रही थीं। इसी दौरान उनकी लेंबोर्गिनी कार ओवरटेक करते समय फेरारी से टकरा गई। दोनों कारें एक ही समय कैंपर वैन से आगे निकलने की कोशिश कर रही थीं। तभी हादसा हो गया। हादसे में गायत्री और विकास सुरक्षित बताए गए हैं। लेकिन फेरारी सवार दंपती की मौत हो गई। फेरारी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से मेलिसा क्रौटली (63) और मार्कस क्रौटली (67) की जान चली गई।

2004 के बाद दूर हैं बॉलीवुड से

बताया जा रहा है कि हादसा सार्डिनिया में हुआ है। फेरारी कार में बैठा दंपति हादसे के बाद आग में बुरी तरह झुलस गया। पति-पत्नी मूल रूप से स्विट्जरलैंड के रहने वाले थे। गायत्री ने हादसे के बाद कहा कि वे अपने पति के साथ इटली में ट्रैवल कर रही थीं। लेकिन वे सकुशल बच गए हैं। हादसे पर उन्होंने दुख जताया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें-Birthday Special: 2 शादियां, दोनों फेल, आखिर क्यों टूटे श्वेता तिवारी के दोनों रिश्ते?

---विज्ञापन---

घटना के कई वीडियो भी सामने आए हैं। गायत्री स्वदेस फिल्म के बाद बॉलीवुड से दूर हैं। वे अपनी निजी जिंदगी पर ही अब फोकस कर रही हैं। उन्होंने 2004 में फिल्म में भूमिका के बाद ओबेरॉय कंस्ट्रक्शन के प्रबंध निदेशक विकास ओबेरॉय से विवाह रचाया था। ओबेरॉय कंस्ट्रक्शन भारत की बड़ी रियल एस्टेट कंपनी मानी जाती है।

First published on: Oct 04, 2023 06:13 AM
End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola