MP : कान्हा नेशनल पार्क में एनकाउंटर, पुलिस ने एक महिला नक्सली को मार गिराया, 15-16 को घेरा

Madhya Pradesh Mandla Encounter News : मध्य प्रदेश के मंडला जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। दोनों एक-दूसरे पर फायर कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस ने 15-16 नक्सलियों को घेर लिया है।

Naxalites Encounter

Madhya Pradesh Mandla Encounter News : मध्य प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। दोनों ओर से जमकर गोलियां चल रही हैं। इस दौरान पुलिस ने एक महिला नक्सली को मार गिराया। साथ ही सुरक्षाबलों ने चारों ओर से 15-16 नक्सलियों को घेर लिया है। एसपी रजत सकलेचा ने एनकाउंटर की जानकारी दी।

विज्ञापन

मंडला जिले के कान्हा नेशनल पार्क में नक्सलियों ने रविवार को दोपहर करीब एक बजे पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। इस वक्त भी पुलिस और नक्सलियों के बीच फायरिंग चल रही है। मंडला हॉकफोर्स पुलिस ने 15 से 16 नक्सलियों को घेर लिया है। साथ ही किसली जोन के चिमटा कैंप में एक महिला नक्सली को ढेर कर दिया गया है।

विज्ञापन

पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी

मंडला के पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने महिला नक्सली के मारे जाने की जानकारी दी है। हॉक फोर्स के जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ चल रही है। फारेस्ट कैंप कान्हा नेशनल पार्क खटिया मोचा के पास एनकाउंटर जारी है। इस समय भी पुलिस टीम मौके पर मौजूद है।

विज्ञापन

पुलिस ने सर्च अभियान किया तेज

रात के अंधेरे में नक्सली कहीं छिप गए हैं। इस पर पुलिस ने सर्च अभियान तेज कर दिया है। बताया जा रहा है कि इलाके में 15-16 नक्सली मौजूद हैं, जिनकी तलाश जारी है। हालांकि, इस मुठभेड़ में किसी भी पुलिसकर्मी के घायल होने की कोई खबर नहीं आई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ