Malkhamb Academy Ujjain: मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार रात उज्जैन आए। वे क्षीरसागर स्टेडियम में सांवरिया ग्रुप द्वारा आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में बतौर अतिथि शामिल हुए। उन्होंने उज्जैन में जल्द ही मलखंभ अकादमी खोले जाने की घोषणा की और कहा कि जल्द ही जिम्नास्टिक की भी सौगात मिलेगी। उन्होंने उज्जैन के सभी 15 अखाड़ों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की।
वे कुछ मां दुर्गा के पंडालों में भी पहुंचे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अगले साल गुड़ी पड़वा का त्योहार पूरे प्रदेश में ‘सृष्टि आरंभ दिवस’ के रूप में मनाने को कहा है। अफसरों से कहा है कि विक्रमोत्सव महाशिवरात्रि से गुड़ी पड़वा तक करने की तैयारी अभी से शुरू करें।
राष्ट्रीय वैज्ञानिक संगम में विज्ञान और खगोल विषय से जुड़े विशेषज्ञों को इसमें आमंत्रित करें। शहर में खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा। सीएम ने शहर के सभी अखाड़ों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा भी की है।
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन को विक्रमादित्य पर आधारित करें। उनकी कविताओं को लेखबद्ध करें। वे भोपाल में गुरुवार को अगले वर्ष होने वाले विक्रमोत्सव की तैयारी और कोठी महल को 80 करोड़ रुपये से वीर भारत संग्रहालय के रूप में तब्दील करने को बैठक ले रहे थे। कहा कि इस बार विक्रमोत्सव दो चरण में होगा।
मंदिरों में प्रभु शृंगार प्रतियोगिता
पहले चरण में महाशिवरात्रि से गुड़ी पड़वा तक महाकाल शिवज्योति अर्पणम, विक्रम व्यापार मेला, मंदिरों में प्रभु शृंगार प्रतियोगिता, अभा कवि सम्मेलन, राष्ट्रीय वैज्ञानिक समागम, पौराणिक फिल्मों का अंतरराष्ट्रीय महोत्सव, विक्रम नाट्य समारोह, अंतर्राष्ट्रीय इतिहास समागम, प्रदर्शनी, प्रकाशन, अवार्ड, लोक प्रसिद्ध कलाकार की सांगीतिक प्रस्तुति की जाएंगी।
समारोह के दौरान अतिथियों और विद्यार्थियों को महाकाल देवदर्शन के साथ उज्जैन के इतिहास, विज्ञान, संस्कृति और मूल्यों से परिचय कराया जाएगा। विक्रमोत्सव के दूसरे चरण में 30 मार्च से ही 30 जून तक पूरे प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जाएगा।
इसमें प्रदेश की नदियों, जल संरचनाओं के संरक्षण- संवर्धन का कार्य प्रदेश स्तर पर किया जाएगा। इस महती आयोजन का समापन गंगा दशहरा पर विशिष्ट सांस्कृतिक आयोजन के साथ किया जाएगा। उज्जैन में पूर्व पार्षद गुड्डू कलीम की गोली मारकर हत्या, कुछ दिन पहले भी हुआ था हमलाउज्जैन में पूर्व पार्षद गुड्डू कलीम की गोली मारकर हत्या, कुछ दिन पहले भी हुआ था हमला
कालिदास समारोह पर खर्च घटाने का निर्देश
कालिदास समारोह का खर्च घटाने के लिए मुख्यमंत्री ने कालिदास संस्कृत अकादमी परिसर में मुक्ताकाश मंच के सामने स्थायी डोम बनाने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि हर साल अस्थायी डोम बनाने पर लाखों रुपये खर्च हो रहे हैं।
अब तक जितना रुपया खर्च हुआ है, उससे आधे में तो स्थायी डोम बन जाता। उन्होंने कालिदास समारोह की ब्रांडिंग और पब्लिसिटी पर विशेष ध्यान देने को कहा। मुख्यमंत्री ने संग्रहालय में दीर्घाओं के विषय के आधार पर संग्रहालय के नाम परिवर्तन पर भी विचार करने को कहा।
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के इस गांव में होती है रावण की पूजा, जानिए क्या है इसकी मान्यता
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
13 hrs agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
1 day ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
6 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
10 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
11 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
12 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
12 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
13 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines