Madhya Pradesh Woman Success Story: मध्य प्रदेश में भाजपा की मोहन यादव सरकार लगातार प्रदेश के विकास और आम लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए काम कर रही है। इसी कोशिश को पूरा करने के लिए राज्य सरकार ने भारत सरकार के साथ प्रदेश में ‘जल जीवन मिशन’ शुरू किया। इस मिशन के तहत राज्य के 53,417 गांवों के 67 लाख से ज्यादा घरों में जल-नल का कनेक्शन लगवाया जा चुका है। लेकिन आज हम इस खबर में इंदौर की सीताबाई के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने इस सरकारी योजना के लाभ उठाते हुए, इसे अपनी कमाई का जरिया बनाया।
समिति ने बनाया पंप ऑपरेटर
इंदौर जिले के देपालपुर ब्लॉक के झलारिया गांव की रहने वाली सीताबाई ने बताया कि ‘जल जीवन मिशन’ के शुरू होने से पहले उन्हें पानी लाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती थी, जिससे उनका काफी समय भी खराब हो जाता था। सरकार द्वारा ‘जल जीवन मिशन’ शुरू करने के बाद घर-घर नल की लाइन पहुंच गई। इसके बाद ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति बनाई गई। सीताबाई ने बताया कि उन्होंने समिति से उनके साथ मिलकर काम करने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद समिति ने उन्हें पंप ऑपरेटर बना दिया। पंप ऑपरेटर बनाने के साथ ही सीताबाई को गांव से जल कर (Water Tax) जमा करने की जिम्मेदारी मिली।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में बना देश का पहला ‘क्राफ्ट हेंडलूम टूरिज्म विलेज’, CM मोहन यादव करेंगे लोकार्पण
सरकार की योजना से बनी आर्थिक आत्मनिर्भर
पंप ऑपरेटर का काम संभालते हुए सीताबाई ने पूरे गांव के सभी परिवारों को समय पर आवश्यकतानुसार पानी पहुंचाया। इतना ही नहीं, सीताबाई ने गांव के लोगों को नल-जल योजना का रखरखाव के लिए जागरूक किया। इसके साथ ही उन्होंने गांव के लोगों को जल कर (Water Tax) जमा करने के लिए भी प्रेरित किया। सीताबाई ने काम की शुरुआत में ही पंप ऑपरेटर के तौर पर 1.79 लाख रुपये का जल कर (Water Tax) इकट्ठा किया और उसे समिति के खाते में जमा करवा दिया। इसके लिए सीताबाई को सरकार की तरफ से मानदेय दिया जाने लगा। सीताबाई बताती है कि इस मानदेय मिलने से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी हो गई हैं।
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
10 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
11 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
12 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
12 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
14 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
18 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines