उमरिया: मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में एक कार के पेड़ से टकराने से 5 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा पाली रोड पर रविवार देर रात दो बजे के आसपास हुआ। इस हादसे में खनिज विभाग शहडोल में पदस्थ निरीक्षक पुष्पेंद्र त्रिपाठी और लोक सेवा प्रबंधक अविनाश दुबे की मौत हो गई।
ढाबे से लौट रहे थे सभी
मिली जानकारी के मुताबिक पुष्पेंद्र त्रिपाठी के रिश्तेदार रीवा से शहडोल आए हुए थे और से सभी लोग इन्हीं का जन्मदिन मनाने ढाबे पर गए थे। रात में वापसी के वक्त कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और यह हादसा हो गया। हादसे के वक्त कार में शहडोल में कार्यरत पुष्पेंद्र त्रिपाठी खनिज इंस्पेक्टर, अवनीश दुबे जिला प्रबंधक लोक सेवा शहडोल, दिनेश सारीबा सब इंजीनियर गोहपारू और रीवा से आए अमित शुक्ला सवार थे। हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
यह भी पढ़ें-MP Weather: भोपाल, इंदौर समेत कई जिलों में बारिश का अनुमान, नया मानसून सिस्टम एक्टिव
बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थकों की बस रोड पर खड़े ट्रक में घुसी
वहीं, दूसरी ओर भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होने खरगोन से जा रहे बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थकों की बस अनियंत्रित होकर रोड पर खड़े ट्रक में घुस गई। यह हादसा देर रात करीब 12.30 बजे कसरावद के पास शारदा गांव में हुआ। इस दुर्घटना में 39 कार्यकर्ता घायल हुए हैं। जबकि इनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। कार्यकर्ता रायसागर, खापर, जामली और रूपगढ़ के रहने वाले हैं।
संबंधित खबरें
कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
6 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
8 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
9 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 day agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 day agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 day agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
3 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines