उज्जैन में रोड शो, सुरक्षा पेंशन की किश्त और संबोधन के साथ जानिए सीएम मोहन यादव का शेड्यूल, रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव-2024 का समापन आज

MP CM Mohan Yadav Schedule: मध्य प्रदेश में भाजपा की मोहन यादव सरकार लगातार विकास के कार्य करने में लगी हुई है। उज्जैन में विक्रमोत्सव 2024 का शुभारंभ किया गया जिसके साथ प्रदेश की पहली ‘रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव’ की भी शुरुआत हुई। आज इसका समापन होना है जिसमें सीएम मोहन यादव भी सम्मिलित होंगे। ऐसे में जानिए आज उज्जैन में उनका शेड्यूल।

MP CM Mohan Yadav

MP CM Mohan Yadav

विज्ञापन

MP CM Mohan Yadav Schedule: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में महाकाल की नगरी उज्जैन में विक्रमोत्सव 2024 का शुभारंभ किया जिसके साथ प्रदेश की पहली ‘रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव’ की भी शुरुआत हुई। यह राज्य की पहली रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का है जिसका आयोजन 1-2 मार्च 2024 के लिए हुआ। आज दोपहर 1:30 बजे इस स्थानीय कार्यक्रम का समापन होने जा रहा है। ऐसे में जानिए मुख्यमंत्री मोहन यादव का आज का शेड्यूल।

समापन सत्र में केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल सम्मिलित होंगे और केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल भी कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ेंगे। यह दो दिवसीय कार्यक्रम उज्जैन-इंदौर रोड स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान पर आयोजित किया जा रहा है।

Advertisment

रीजनल इंडस्ट्री कांन्क्लेव में मुख्यमंत्री का शेड्यूल

  • सुबह 11 बजे से 12:30 बजे तक मुख्यमंत्री उद्योगपतियों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे।
  • धार्मिक, पर्यटन, फिल्म पर्यटन और फार्मा मेडिकल डिवाइसेस के अवसर और चुनौतियों पर सत्र होंगे।
  • 12:50 से एक बजे तक सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम विभाग पी.नरहरि द्वारा ‘द फ्यूचर रेडी स्टेट अ वे फारवर्ड’ पर संबोधन।
  • दोपहर एक बजे से 1:10 बजे तक उद्योगपतियों के संबोधन का सत्र।
  • 1:30 बजे स्थानीय कार्यक्रम – रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव 2024 का समापन होते हुए मुख्यमंत्री का संबोधन शुरू। कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल वर्चुअली कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
  • दोपहर 1:45 मिनट पर उज्जैन से धार के लिए रवाना।
  • दोपहर 2:15 मिनट पर धार में स्थानीय कार्यक्रम।
  • रोड शो
  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों को किश्त का अंतरण, आदि।
  • बैगा, भारिया एवं सहरिया जनजातियों को आदर्श ग्राम योजना का/ आहार अनुदान राशि का अंतरण।
  • शाम 4:30 बजे अमझेरा, जिला धार में अमका झमका मंदिर में स्थानीय कार्यक्रम।
  • शाम 6:35 बजे अमझेरा, जिला धार से भोपाल निवास पर आगमन।

राज्य की प्रगति के नए चैप्टर का आरंभ

इसमें भारत के टॉप उद्योगपतियों सहित कनाडा, अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया, जाम्बिया, फिजी, गैबॉन, जर्मनी, इजराइल और सिंगापुर जैसे 30 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि और 650 से ज्यादा उद्योगपति शामिल हुए हैं। इस कॉन्क्लेव में मध्य प्रदेश की प्रगति और विकास का एक नया चैप्टर शुरू हुआ। इसके अलावा आने वाले टाइम में सागर, ग्वालियर, टीकमगढ़, जबलपुर और रीवा जैसे क्षेत्र में भी इसी तरह के रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ