Dog Attack In Khargone: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में शुक्रवार को आवारा कुत्तों के हमले में पांच साल की बच्ची की मौत हो गई। सोनिया नाम की बच्ची की गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों में कुत्तों ने गंभीर रूप से हमला किया जिसके बाद बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अधिक खून बहने की वजह से बच्ची की मौत हुई है।
घटना बेदिया थाना क्षेत्र के बकावा गांव की है। शुक्रवार दोपहर करीब आधा दर्जन कुत्तों ने बच्ची पर उस वक्त हमला कर दिया, जब वह पास की दुकान से किराने का सामान खरीदने जा रही थी। जानकारी के मुताबिक, बच्ची के पिता पेशे से मजदूर हैं और घटना के दौरान वे किसी काम से बाहर गए थे। इसी दौरान बच्ची सामान लेने जा रही थी कि कुत्तों ने काटकर बच्ची को बुरी तरह घायल कर दिया।
अभी पढ़ें – Bharatpur: आपसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट के साथ फायरिंग, गोली लगने से एक बुजुर्ग की मौत
बताया जा रहा है कि कुत्तों के हमले के बाद बच्ची की रोने की आवाज सुनकर, स्थानीय लोग उसकी मदद के लिए दौड़े और कुत्तों को भगा दिया, लेकिन पांच साल की बच्ची की गर्दन और शरीर के अंगों पर कई चोटें आई थीं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिविल सर्जन अनार सिंह चौहान ने बताया कि कुत्तों के हमले में बच्ची बुरी तरह घायल हो गई थी। बच्ची को पहले बेदिया के एक सरकारी अस्पताल और बाद में जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।
अभी पढ़ें – अलवर में 9 साल की मासूम के साथ पिता ने की दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर लगे 9 टांके, मामला दर्ज
नोएडा में 7 महीने के नवजात को मार डाला था
बता दें कि इसी हफ्ते की शुरुआत में सोमवार को नोएडा की हाउसिंग सोसाइटी में 7 महीने के नवजात को आवारा कुत्ते ने नोंच कर मार डाला था। कुत्तों के हमले में गंभीर रूप से घायल नवजात को ICU में भर्ती कराया गया था। हमले में बच्चे की आंतें बाहर निकल गईं। बच्चे को नोएडा के याथर्थ अस्पताल में सर्जरी करानी पड़ी, जो असफल रही। रात भर गंभीर हालत में रहने के बाद अस्पताल में मंगलवार को बच्ची की मौत हो गई थी।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
CM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
1 hr agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
14 hrs agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
17 hrs agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
23 hrs agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
1 day agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
1 day agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
2 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines