नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के सीधी जिले (Sidhi Accident) में देर रात हुए सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई। जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल है। इस हादसे पर गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह देर रात को ही घटना स्थल पहुंच गए और हालात का जायजा लिया है। साथ ही उन्होंने संजय गांधी अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना। उनके साथ राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल, पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला और रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा मौजूद रहे।
और पढ़िए –मध्यप्रदेश में बारात ले जा रही कार में धमाका, उड़ गई छत, चार बहनों के इकलौते भाई की मौत
शिवराज सिंह ने परिजनों को 10-10 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 2-2 लाख रुपये और साधारण घायलों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मृतकों के परिजनों में से अगर कोई सरकारी नौकरी लायक होगा उसे उसकी योग्यता के मुताबिक नौकरी दी जाएगी।
वहीं हादसे पर दुख प्रकट करते हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्वजिय सिंह ने मृतकों के परिजनों को 50 लाख रुपये और घायलों को 5 लाख रुपये देने की मांग की है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सीधी हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा सीधी (म.प्र) में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुःखद है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दें। प्रशासन द्वारा घायलों को उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
और पढ़िए –MP News: खंडवा में आदिवासी की पीट-पीटकर हत्या, घरवालों ने आरोपियों के दरवाजे पर किया अंतिम संस्कार
राज्य के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने भी हादसे पर दुख व्यक्त किया है। इन्होंने ट्वीट कर कहा सीधी जिले में बस दुर्घटना का समाचार दुःखद है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति, शोकाकुल परिजनों को यह गहन दुख सहने की शक्ति तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना है।
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी हादसे पर दुख व्यक्त किया है। इन्होंने ट्वीट कर कहा सीधी में हुई सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मृत्यु और 50 से अधिक लोगों के घायल होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करे। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना है।
ये हादसा शुक्रवार रात करीब सवा 9 बजे तीन बसें मोहनिया टनल के पास पहुंचीं और उन्हें तेजी से आते ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर की वजह से दो बसें खाई में गिर गईं और एक बस वहीं सड़क पर पलट गई। बताया जा रहा है कि रफ्तार में आते ट्रक का पहिया फट गया, जिसकी वजह से वह अनियंत्रित होकर बसों से टकरा गया। ये तीनों बसें सतना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम से वापस आ रही थीं।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
18 hrs agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
1 day ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
6 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
10 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
11 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
12 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
12 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
13 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines