गुब्बारे से कैसे गई 8 महीने के बच्चे की जान? MP के शिवपुरी जिले से सामने आया केस

शिवपुरी जिले में 8 माह का बच्चा हंसते-खेलते दम तोड़ दिया। परिजनों की जरा सी लापरवाही से बालक ने खेलते समय बैलून अपने मुंह में गटक लिया। इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Madhya Pradesh Shivpuri Baby Death

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। 8 माह के बच्चे की खेल-खेल में जान चली गई। खेलत-खेलते उसके साथ ऐसा हादसा हो गया कि वह दोबारा सांस ही नहीं ले पाया और दम तोड़ दिया। परिजनों की बड़ी लापरवाही से बच्चे ने खेलते समय बैलून निगल लिया, जो उसकी सांस की नली में फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे की मौत होने के बाद उसके मां-बाप का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैलून निकला, पर जान नहीं बच सकी

मिली जानकारी के मुताबिक, शिवपुरी में नए बस स्टैंड के पास संजय सोनी का परिवार रहता है। उनका 8 महीने का बेटा धनु है, जो घर में बैलून से खेल रहा था। खेलते-खेलते बैलून फट गया और उसने गुब्बारे को मुंह में डाल लिया। चबाते-चबाते उसने गुब्बारा गटक लिया। उसकी दम घुटने लगा तो परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन तब तक दम घुटने की वजह से वह बेहोश हो चुका था। डॉक्टर ने उसकी सांस नली में गुब्बारा फंसा देखा।

विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर ने बच्चे को मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। वे उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां के डॉक्टरों ने धनु के गले से गुब्बारे को निकाल दिया, लेकिन उसे रिवाइव नहीं कर पाए। धनु दम तोड़ चुका था। इस तरह बच्चे की खेल-खेल में जान चली गई। परिजनों की जरा सी लापरवाही से बच्चा हादसे का शिकार हो गया। डॉक्टरों ने बच्चे के पार्थिव शरीर को उसके मां-बाप के हवाले कर दिया।

विज्ञापन

बच्चे के मां-बाप ने बताया कि धनु खेल रहा था और उसकी मां काम कर रही थी। सोचा नहीं था कि वह गुब्बारे को मुंह में डाल लेगा। बेटे को पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते। पुलिस को शिकायत भी नहीं दी है। हादसा हमारी लापरवाही के कारण हुआ है। जिस बेटे को संभालकर रखते थे, लापरवाही के चलते उसे ही मौत के मुंह में धकेल दिया। देशभर के मां-बाप से अपील करते हैं कि वे अपने नवजात बच्चों को संभालकर रखें, लापरवाही महंगी पड़ सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ