सरकारी बाबू संग कमरे में 'मौज' कर रही थी पत्नी, अचानक आ गया पति; फिर ऐसे उतरा आशिकी का 'भूत'

Madhya Pradesh Latest News: एक महिला का पति घर से बाहर गया था। महिला ने मौका देख अपने प्रेमी को बुला लिया। इसके बाद जमकर बवाल हुआ। पुलिस ने मौके पर आकर मामला शांत करवाया। अभी कोई शिकायत नहीं दी गई है। आखिर किस वजह से महिला और प्रेमी पकड़ा गया? इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Madhya Pradesh crime news

Sheopur Latest News: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला अपने प्रेमी के साथ बंद कमरे में रोमांस कर रही थी। तभी उसका पति आ गया। जिसके बाद बवाल मच गया। पुलिस मौके पर आई और महिला के प्रेमी को अपने साथ थाने ले गई। बताया जा रहा है कि महिला के साथ किराये के कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया शख्स एसडीएम का रीडर है। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई भी की। वहीं, पुलिस ने मामले में किसी भी शिकायत से इन्कार किया है। मामला विजयपुर कस्बे का बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार आधी रात को महिला का पति मौके पर आ गया। पति काम के सिलसिले में घर से गया था। महिला ने पीछे से अपने प्रेमी जितेंद्र यादव को बुला लिया। लेकिन पति जल्दी घर आ गया। उसने कमरे की कुंडी लगी देखी। उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। शक होने पर पति ने खिड़की से अंदर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसकी बीवी किसी गैर शख्स के साथ अंदर थी। पति के होश उड़ गए और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद लोगों की भीड़ लग गई।

दरवाजा खुलने के बाद भीड़ ने की पिटाई

भीड़ ने दरवाजा खोलने के लिए दोनों पर दबाव बनाया। इसी बीच किसी ने पुलिस को बुला लिया। MP पुलिस के आने के बाद ही दोनों ने दरवाजा खोला। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने प्रेमी को जमकर पीटा। बताया जा रहा है कि महिला ने पुलिस के सामने प्रेमी के पक्ष में बयान दिया है। जिसके बाद दोनों को छोड़ दिया गया। रीडर को छुट्टी पर भेजा गया है। एसडीएम ने इसे दोनों का निजी मामला बताया है। विजयपुर थाने के पुलिस अधिकारी पप्पू यादव ने बताया कि वे लोग मौके पर गए थे। मामला सुलझ गया है। किसी पक्ष ने शिकायत नहीं दी है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर लोग कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ