MP Regional Industry Conclave: मध्य प्रदेश को विकास की यात्रा आगे बढ़ाने के लिए मोहन यादव सरकार लगातार काम कर रही है। इसी के तहत राज्य सरकार ‘रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव’ का आयोजन कर रही है। यह मोहन यादव सरकार का दूसरा ‘रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव’ है, जो 20 जुलाई 2024 को सुबह 9 बजे से शुरू होगा। राज्य सरकार द्वारा रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस सांस्कृतिक और सूचना केंद्र में किया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव खुद कॉन्क्लेव का शुभारंभ करेंगे।
शामिल होंगे 3500 से अधिक निवेशक
इस रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का उद्देश्य प्रदेश के क्षेत्रों की क्षमता को बढ़ाना और वहां औद्योगिक विकास करते हुए असमानताओं को दूर करना है। इस सम्मेलन का आयोजन जबलपुर में इसलिए किया जा रहा है ताकि निवेशकों को क्षेत्र की औद्योगिक क्षमताओं और अवसरों से रूबरू करवा कर क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा दिया जा सके। इस सम्मेलन में अलग-अलग इंडस्ट्रीज असोसिएशन के 3500 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इसमें देश के वोल्वो आयशर, वैधनाथ समूह, एसआरएफ, बेस्ट कॉर्प, आईटीसी और दावत ग्रुप जैसे इंडस्ट्रीज ग्रुप शामिल है। इसके अलावा रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में यूके, फिजी, मलेशिया, जापान, ताईवान और इंडोनेशिया जैसे देशों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें: CM मोहन की सरकार में मध्य प्रदेश ने किया कमाल, इस काम में हासिल किया पहला स्थान
रीजनल सेशन आयोजन
इस कॉन्क्लेव में क्षेत्र की संभावनाओं पर फोकस करते हुए 5 रीजनल सेशन आयोजित किए जाएंगे। इनमें कृषि, फूड- डेयरी प्रोसेसिंग, रक्षा, खनन- खनिज, कपड़ा- परिधान और टूरिज्म शामिल है। इस दौरान इंडस्ट्रीज असोसिएशन, स्टार्टअप्स और रक्षा, कपड़ा- परिधान के विकास पर एक्सपर्ट के साथ गोलमेज पर चर्चा की जाएगी।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
9 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines