CM मोहन की सरकार में मध्य प्रदेश ने किया कमाल, इस काम में हासिल किया पहला स्थान

Madhya Pradesh Achieved First Place: मध्य प्रदेश ने पीएम स्ट्रीट वेंडर योजना के काम को लेकर देश में पहला स्थान प्राप्त किया है।

Madhya Pradesh Achieved First Place

Madhya Pradesh Achieved First Place: मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में एक बार फिर से मध्य प्रदेश पहले स्थान पर आ गया है। दरअसल, मध्य प्रदेश ने पीएम स्ट्रीट वेंडर योजना के काम को लेकर देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस योजना में मध्य प्रदेश ने 101 प्रतिशत से अधिक सफलता हासिल की है। इसके लिए प्रदेश के प्रमुख सचिव नीरज मण्डलोई को नई दिल्ली में अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। पीएम स्ट्रीट वेंडर योजना के तहत मध्य प्रदेश ने देशभर में 11 लाख 95 हजार से अधिक लोन बांटे है, जो पूरे देश में सबसे ज्यादा है।

विज्ञापन

पीएम स्ट्रीट वेंडर योजना

जानकारी के अनुसार, पीएम स्ट्रीट वेंडर योजना के तहत दिए गए लोन में से 8.38 लाख स्ट्रीट वेंडर डिजिटली लेन-देन कर रहे है। इन स्ट्रीट वेंडरों को करीब 21 करोड़ रुपये की केश पैसे बैंक से प्राप्त हो गए हैं। इस बेहतरीन काम के लिए केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नई दिल्ली में मध्य प्रदेश के प्रमुख सचिव नीरज मण्डलोई को सिस्टमेटिक प्रोग्रेसिव एनेलेटिकल रियलटाईम रैंकिंग अवार्ड (स्पार्क) अवॉर्ड दिया है। राज्य में स्व-रोजगार की महत्वाकांक्षी योजना साल 2020 जुलाई से स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक मजबूती देने के लिए चलाई की जा रही है।

विज्ञापन

ऐसे हासिल किया पहला स्थान

साल 2021 में पीएम स्ट्रीट वेंडर योजना के तहत प्रदेश के 1.99 लाख मामलों में लोन के पैसे बांटे गए। वहीं साल 2022 में 1.70 लाख लोन केस में राशि वितरित की गई। फिर साल 2023 में 4.84 लाख लोन केस में पैसे बांटे गए थे। स्टेट मिशन डायरेक्टर पीएम स्व-निधि और NULN कैलाश वानखेड़े ने बताया कि मध्य प्रदेश में इस साल ज्यादा लोन एप्लीकेशन को स्वीकार किया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ