Coldrif Cough Syrup: कोल्ड्रिफ कफ सिरप से बच्चों की मौत मामले में मप्र सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने कोल्ड्रिफ कंपनी के मालिक एस रंगनाथन को तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया है। दवा बनाने वाली कंपनी श्रीसन फार्मा के मालिक रंगनाथन से पूछताछ की जा रही है। हाल ही में पुलिस ने कंपनी मालिक और दवा लिखने वाले डॉ. प्रवीण सोनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
मध्य प्रदेश में कोल्ड्रिफ कफ सिरप से अभी तक छिंदवाड़ा, बैतूल आदि में 20 बच्चों की मौत हो चुकी है। मप्र सरकार ने बच्चों की मौत होने पर यह सिरप बैन कर दी थी। इसके साथ ही पंजाब, राजस्थान राज्यों में भी यह सिरप बैन की जा चुकी है।
मामले में छिंदवाड़ा के एसपी अजय पांडे ने बताया कि श्रीसन फार्मा के मालिक एस रंगनाथन को 8 अक्टूबर की रात गिरफ्तार कर लिया गया है। रंगनाथन को चेन्नई (तमिलनाडु) की एक अदालत में पेश किया जाएगा और ट्रांजिट रिमांड हासिल करने के बाद छिंदवाड़ा लाया जाएगा।
कल रवाना हुई थी एमपी पुलिस की टीम
बता दें कि प्रतिबंधित कफ सिरप कोल्ड्रिफ बनाने वाली कंपनी के मालिक पर कार्रवाई के लिए मध्यप्रदेश पुलिस की विशेष टीम 8 अक्टूबर को तमिलनाडु पहुंची थी। मामले में विस्तार से जांच के लिए जबलपुर की एडीशनल एसपी अंजना तिवारी के नेतृत्व में एसआइटी बनाई गई है। परासिया एसडीओपी जितेंद्र जाट के नेतृत्व में पुलिस की 2 टीमें 8 अक्टूबर को तमिलनाडु के चेन्नई और कांचीपुरम पहुंची थीं।
यह भी पढ़ें: MP में फार्मा कंपनी की लापरवाही आई सामने, अब तक 20 बच्चों की हो चुकी मौत
डिप्टी सीएम ने किया था दौरा
मप्र के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने छिंदवाड़ा का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने बताया कि छिंदवाड़ा, पांढुर्ना और बैतूल में कुल 20 बच्चों की जान जा चुकी है। कार्रवाई पर बात करते हुए कहा कि इस मामले में सरकार बहुत सख्त है। बता दें कि बीते 24 घंटों में 3 मासूमों ने अपनी जान गवां दी है। मप्र के अलावा नागपुर में अभी भी 5 बच्चे गंभीर हालत में बताए जा रहे है।
यह भी पढ़ें: पेन की इंक और केमिकल, कीड़े-मकौड़ों से भरा प्लांट… कफ सिरप कांड में 5 बड़े खुलासे
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
15 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
15 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
17 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
17 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
19 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
23 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines