पेन की इंक और केमिकल, कीड़े-मकौड़ों से भरा प्लांट… कफ सिरप कांड में 5 बड़े खुलासे

Cough Syrup Deaths In MP& Rajasthan: कफ सिरप कांड ने इस समय पूरे देश में खलबली मचाई हुई है. मध्य प्रदेश से लेकर राजस्थान में जहरीली दवा खाने की वजह से 16 मासूमों की जान चली गई है. अब दवा कंपनी की फैक्ट्री में जांच हुई है जिसमें 350 उल्लंघनों की पुष्टि की गई है.

source-coldrif cough syrup

Cough Syrup Deaths In MP& Rajasthan: कफ सिरप कांड में अब नया खुलासा हुआ है. मध्य प्रदेश और राजस्थान में इस दवा को खाने से अब तक 16 बच्चों की मौत हो चुकी है. इसके बाद सीएम मोहन यादव ने दवा कंपनी पर जांच के आदेश दिए थे. बता दें कि सभी बच्चों को कोल्ड्रिफ दवा दी गई थी जिसका प्लांट तमिलनाड़ू में मौजूद है. जांच की पहली रिपोर्ट सामने आ चुकी है जिसमें पाया गया है कि दवा में पेन की इंक के तत्व और अवैध केमिकल हैं.

विज्ञापन

तमिलनाडु में बेस्ड फैक्ट्री श्रीसन फार्मास्यूटिकल में जांच के बाद स्टालिन सरकार ने 26 पन्नों की रिपोर्ट पेश की है जिसमें फैक्ट्री ने 350 नियमों का उल्लंघन किया है. इनमें से पांच ऐसी सच्चाई का खुलासा हुआ है जो आपको झंकझोर कर रख सकते हैं.

विज्ञापन

जांच रिपोर्ट में 5 बड़े खुलासे

1.पेन की इंक- Coldrif खांसी का कफ सिरप सालों से बाजार में उपलब्ध है. दरअअसल, ये दवाएं पाउडर फॉर्म में होती है. मगर बच्चों को खिलाने के लिए इसे लिक्विड बनाया जाता है. इसके लिए दवा में मीठा सोर्बिटॉल डाला जाता है जिससे वह गाढ़ा हो जाता है. ये ऐसा केमिकल होता है जिसका इस्तेमाल बॉल पेन की इंक में किया जाता है. अगर कभी इसकी मात्रा इंसान के शरीर में ज्यादा हो जाए तो मौत होना तय है.

2.साफ-सफाई- रिपोर्ट में पाया गया कि फैक्ट्री में एयर हैंडलिंग यूनिट्स का अभाव था, वेंटिलेशन बहुत ही खराब था और उपकरण जंग लगे हुए थे. इतना ही नहीं दवा बनाने वाले लोग भी प्रशिक्षित नहीं थे. उनमें भी साफ-सफाई को लेकर घेरा गया है.

विज्ञापन

3.अवैध और खतरनाक रसायनों का उपयोग- दवा बनाने वाली यह कंपनी बिना चालान के 50 किलो प्रोपलीन ग्लाइकॉल खरीद रही थी, जो अवैध है. इसके अलावा, सिरप में DEG जैसे विषैले रसायन का भी उपयोग किया जा रहा था. बता दें कि दवा में इस केमिकल की मात्रा से बच्चों की किडनी फेल हो रही थी. इस दवा को खाने से 3 साल पहले गाम्बिया देश में बच्चों की मौते हुई थी और तब भी दवा भारत से वहां गई थी.

4.कच्चे माल की बिना जांच के उपयोग- दवा बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल को बिना परीक्षण के ही प्रयोग में लिया जा रहा था. दवा तैयार होने के बाद सैंपलिंग भी खुले वातावरण में की जा रही थी, जिससे दवा के दूषित होने का खतरा बढ़ रहा था. इस दवा को बोतलों में फिल करने के लिए खराब क्वालिटी वाला प्लास्टिक की पाइप का इस्तेमाल किया जा रहा था.

विज्ञापन

5.कीडे़-मकौड़ों से भरी फैक्ट्री- रिपोर्ट में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला सच यह पाया गया कि फैक्ट्री में कीड़ें मकौड़ें और चूहों की भरमार थी. इसे रोकने के लिए फैक्ट्री में कोई बंदोबस्त नहीं किया गया था. प्लांट में मक्खियां ही मक्खियां थीं.

फिलहाल इस दवा के उत्पादन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई हैं. सुप्रीम कोर्ट में भी इस दवा को लेकर PIL दायर की गई है. इस जहरीली दवा को मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, दिल्ली, पंजाब, केरल और महाराष्ट्र में भी बैन कर दिया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ