Madhya Pradesh News: आपने कई फिल्मों में अलग अलग अंदाज में चोरियां होती देखी होंगी। धूम फिल्म तो आपको याद ही होगी, जिसमें अलग अलग अंदाज में चोरियां दिखाई गई हैं। एक ऐसी ही चोरी का मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से आया है। यहां पर स्टेट म्यूजियम में 15 करोड़ रुपये की चोरी की गई। चोरी करने के बाद चोर भागने के लिए एक दीवार पर चढ़ा। वहां से कूदने के चक्कर वो अपनी रीढ़ की हड्डी तोड़ बैठा।
क्या है फिल्मी चोरी की कहानी?
भोपाल में स्टेट म्यूजियम में करीहब 50 करोड़ का सामान रखा हुआ है। इसी सामान में से 15 करोड़ की चोरी की गई। इस चोरी को अंजाम देने वाला विनोद नाम का 49 वर्षीय शख्स था। इसकी पूरी प्लानिंग वो करीब 6 महीने से कर रहा था। पिछले 6 महीने से रोज अपने बेटे के साथ वो म्यूजियम में जाता था, जिससे उसको वहां की सिक्योरिटी की पूरी जानकारी मिल सके। इसमें वो कामयाब भी हुआ, जिस दिन उसने अपनी चोरी को अंजाम दिया वो रविवार का दिन था।
ये भी पढ़ें… शख्स का ऑपरेशन कर रहे डॉक्टरों के उड़े होश, पेट में मिले महिलाओं के ‘अंग’
इस दौरान उसने अपने साथ लाए हथियारों से दो कमरों के ताले तोड़े। इन दो कमरो से करीब 15 करोज़ का सामान उठाकर अपने साथ ले गया। इस दौरान उसको 25 फीट ऊंची दीवार से होकर बाहर निकलना था। वो इस दीवारपर चढ़ तो गया लेकिन वहीं पर गिर पड़ा। जिसकी वजह से गंभीर रूप से घायल हो गया। विनोद के लिए मुश्किल ये थी कि सोमवार को भी म्यूजियम बंद रहने वाला था। जिसकी वजह से करीब दो दिनों तक वो घायल अवस्था में वो वहीं पर पड़ा रहा।
ताला खोलकर देखा तो हो चुकी थी चोरी
अगले दिन जब म्यूजियम का ताला खोला गया तो सबके होश उड़ गए। पुलिस ने म्यूजियम में पहुंचकर देखा कि वहां दो कमरो के ताले टूटे हुए थे वहां पर रखा सोना, चांदी, और पुराने जेवर और सिक्कों के कई चीजें गायब थीं। पुलिस ने बताया कि विनोद यादव इस चोरी के लिए पिछले 6 महीने से तैयारी कर रहा था जिसके लिए उसने धूम फिल्म देखी थी, ताकि उसको चोरी का आइडिया मिल सके। चोरी से पहले विनोद म्यूजियम में जो भी कमियां थी उनको अच्छे से देख चुका था।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
21 hrs agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
3 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
3 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
4 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
5 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
6 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
8 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
10 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines