Burhanpur gold coins rumor: मध्यप्रदेश का बुरहानपुर जिला इन दिनों चर्चा में है। बुरहानपुर के असीरगढ़ गांव में खेतों में मुगलकालीन सोने के सिक्के मिलने की अफवाह फैल गई है। अफवाह के बाद सैकड़ों लोग जिनमें महिलाएं, बच्चे, पुरुष और बुजुर्ग शामिल हैं, रात में आधुनिक उपकरणों के साथ खेतों में खुदाई करने पहुंच गए। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पहले भी इस इलाके में इस तरह की अफवाह उड़ चुकी है। हालांकि प्रशासन की सख्ती के बाद यहां पर खुदाई बंद कर दी गई। अब फिल्म देखने के बाद लोग एक बार फिर खेतों का रुख कर रहे हैं जिससे प्रशासन सतर्क हो गया है।
स्थानीय लोगों का मानना है कि असीरगढ़ में ऐतिहासिक खजाना दबा हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार लोग दूर-दूर से खुदाई के लिए पहुंच रहे हैं। यहां पर सड़क निर्माण के दौरान कुछ महिला मजदूरों को सोने के सिक्के मिले थे। इसके बाद प्रशासन ने खुदाई पर रोक लगा दी थी।
ये भी पढ़ेंः युवती को थप्पड़ मारे, गर्दन काटने की धमकी…भोपाल में ब्वॉयफ्रेंड ने सरेआम क्यों दिखाई दबंगई?
जानें क्या कहते हैं पुरातत्व विशेषज्ञ
पुरात्व विशेषज्ञों की मानें तो असीरगढ़ ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र रहा है। यहां पुराने सिक्के मिलने की संभावना है। लेकिन यहां पर सोना होने की पुष्टि जांच के बाद ही संभव हो सकती है। असीरगढ़ गांव में फैली अफवाह के बाद लोग दूर-दूर से खुदाई करने के लिए पहुंच गए। वीडियो में सैकड़ों लोग रात के अंधेरे में टाॅर्च की रोशनी में खुदाई करते नजर आ रहे हैं।
अफवाह के बाद दूर-दूर से पहुंचे लोग
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि छावा फिल्म में बुरहानपुर के असीरगढ़ का नाम सामने आने के बाद दूर-दूर से लोग सोने के सिक्के खोजने के लिए पहुंच रहे हैं। यहां पहले भी कुछ सिक्के मिल चुके हैं, कुछ लोगों को यहां पर पीतल के सिक्के मिले हैं जिस पर उर्दू और अरबी में कुछ लिखा है। जोकि मुगलकालीन प्रतीत होते हैं।
ये भी पढ़ेंः MP में बैतूल की WCL कोयला खदान में बड़ा हादसा, 3 की मौत
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
18 hrs agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
1 day ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
6 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
10 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
11 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
12 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
12 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
13 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines