---विज्ञापन---

युवती को थप्पड़ मारे, गर्दन काटने की धमकी…भोपाल में ब्वॉयफ्रेंड ने सरेआम क्यों दिखाई दबंगई?

Bhopal High Voltage Drama: मध्य प्रदेश के भोपाल में हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो वायरल हुआ है। एक युवक ने बीच सड़क नशे में धुत हो कर अपनी गर्लफ्रेंड से मारपीट की और हंगामा किया। विवाद इतना बढ़ा कि उसने गर्लफ्रेंड को जान से मारने की धमकी दे डाली।

---विज्ञापन---

High Voltage Drama in Bhopal: मध्य प्रदेश के भोपाल में बीती रात VIP रोड पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जिसका वीडिया भी सामने आया है। एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को बीच सड़क बुरी तरह टॉर्चर किया। उसने युवती को थप्पड़ मारे और गाली गलौज करते हुए आपत्तिजनक बातें कहीं। उसने युवती के लिए काफी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। उसने युवती को जान से मारने और उसकी गर्दन धड़ से अलग करने की धमकी भी दी।

उसने नशे में धुत होकर हथियारों के बल पर युवती को डराया धमकाया। काफी देर तक युवक का हंगामा चलता रहा, जिसका वीडियो बनाकर लोगों ने वायरल कर दिया। युवक हंगामा कर रहा था, क्योंकि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को किसी दूसरे लड़के के साथ देख लिया था। इसलिए उसने प्रेमिका पर बेवफाई करने का आरोप लगाते हुए हंगाम किया। घटनाक्रम की पुलिस को शिकायत दी गई है या नहीं, अभी स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन वीडियो वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

 

वृद्ध महिला के साथ बेटे-बहू की मारपीट

बता दें कि मध्य प्रदेश के कटनी जिले के ढीमरखेड़ा में एक वृद्ध महिला से भी मारपीट हुई थी। बुजुर्ग ढीमरखेड़ा पुलिस थाना के तहत आने वाले गांव लालपुर की रहने वाली है और उका नाम रामकली शर्मा है। उसने अपने पति ओमप्रकाश शर्मा के साथ देररात थाने जाकर बेटे और बहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दी शिकायत में वृद्ध महिला ने बताया कि उसका बेटा और बहू उसके साथ गाली गलौज और मारपीट करते हैं।

---विज्ञापन---

उन्होंने रात को भी उससे मारपीट की, जिससे उसके सिर में चोट लग गई। थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद खान ने महिला की शिकायत पर कोस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपियों का नाम उमाचरण शर्मा और उसकी पत्नी शीला शर्मा है, जो जबरन रामकली के मकान में रह रहे हैं और विरोध करने पर वे रोजाना उनके साथ बुरा व्यवहार करते हैं। तंग आकर वह थाने आए और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

First published on: Mar 08, 2025 07:51 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola