Madhya Pradesh Coaching Institutes Seal: दिल्ली के राजेंद्र नगर स्थित राव कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत के बाद राजधानी भोपाल में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बेसमेंट में चलने वाली एकेडमिक एक्टिविटीज के चलते छह कोचिंग संस्थानों के बेसमेंट सील कर दिए हैं। मंगलवार को एमपी नगर एसडीएम आशुतोष शर्मा ने एमपी नगर क्षेत्र में स्थित नौ कोचिंग संस्थानों की जांच की, जहां छह कोचिंग की क्लासेस बेसमेंट में लगाई जा रही थीं ।
टीम ने मौके पर सभी के बेसमेंट को सील कर दिया है। इन कोचिंग संस्थानों में अनएकेडमी, दुर्रानी क्लासेस, नीट मेंटर, स्टेपअप एकेडमी और कौटिल्य एकेडमी आदि शामिल हैं। ओरस कोचिंग सेंटर का बेसमेंट के साथ ही आफिस भी सील किया गया है।
टीम ने चलाया अभियान
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में हुए हादसे के बाद मप्र में बाढ़ प्रबंधन के इंतजामों की समीक्षा करते हुए इस मुद्दे पर संज्ञान लेकर कार्रवाई के लिए कहा। इसके बाद जिला प्रशासन की टीम ने अभियान चलाकर कार्रवाई को अंजाम दिया। दरअसल, सोमवार को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र की कोचिंग संस्थानों की जांच करने और बेसमेंट में चल रही कोचिंग को बंद करने की हिदायत दी थी। जिसके बाद मंगलवार को एमपी नगर एसडीएम कोचिंग संस्थानों की जांच करने पहुंचे। यहां नौ कोचिंग की जांच की गई। एसडीएम के साथ नगर निगम, बीडीए और बिजली विभाग के अमले ने सेंटर्स की जांच की। जांच दल ने अन एकेडमी, दुरार्नी क्लासेस, नीट मेंटर कोचिंग सेंटर, स्टेपअप एकेडमी, कौटिल्य एकेडमी, ओरस, द लैंप क्लासेस, मिथेस राठी, फिजिक्स वाला और रैनीजेंस क्लासेस की जांच की। बताया जा रहा है कि जिन छह कोचिंग संस्थानों को सील किया गया है, वहां बेसमेंट में टेबल और ब्लैकबोर्ड भी थे।
ओरस के बेसमेंट में भरा था पानी
ओरस कोचिंग क्लासेस में जब स्टाफ पहुंचा तो यहां पर बेसमेंट खाली मिला, लेकिन वहां पानी भरा हुआ था। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बेसमेंट में पानी भर रहा है। इसकी निकासी कहां से है। उन्होंने कहा कि बेसमेंट पार्किंग के लिए होता है, न कि किसी अन्य एक्टिविटी के लिए है। इसके बाद उन्होंने स्टाफ को निर्देश देकर बेसमेंट के साथ ही ओरस का आफिस भी सील करा दिया।
कार्रवाई में शामिल थे ये अधिकारी
कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार अनामिका सर्राफ मय राजस्व दल, पुलिस विभाग, नगर निगम के जोनल अधिकारी, नगर निगम का फायर अमला ,वार्ड प्रभारी, इलेक्ट्रिकल सेफ्टी सतपुड़ा भवन के सेफ्टी इंचार्ज, बीडीए के इंजीनियर संयुक्त दल रहा मौजूद रहा।
ये भी पढ़ें- CM मोहन यादव का एक्शन, एमपी में 56 मदरसों के खिलाफ उठाया बड़ा कदम
संबंधित खबरें
रि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
11 mins agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
17 mins ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
17 hrs agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
20 hrs agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
22 hrs agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
1 day agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
1 day agoसीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि
1 day agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
1 day ago'पहला विश्व युद्ध, 109 साल, 35000 लोन', क्या है ब्रिटेन को दिए कर्ज का केस?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines