CM Ladli Behna Awas: विधानसभा चुनाव के पहले सरकार ने महिलाओं को पक्ष में करने के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना की घोषणा की थी। सभी का सपना होता है कि उसका अपना एक घर हो। इस योजना में 63 लाख से ज्यादा आवेदन किए गए हैं। इसका लाभ भी चुनाव में भाजपा को मिला और प्रचंड जीत मिली। बजट में योजना की घोषणा भी हो गई, लेकिन अभी तक योजना का प्रारूप ही तय नहीं हुआ है। दरअसल, सरकार यह रास्ता निकालने में जुटी है कि प्रदेश के खजाने पर कम से कम वित्तीय भार आए। इसके लिए प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण और शहरी के नए दिशा-निर्देशों की प्रतीक्षा की जा रही है। प्रयास यह है कि अधिकतर आवासहीन प्रधानमंत्री आवास और जनमन योजना में आ जाएं ताकि प्रदेश को कम से कम आवास बनाने के लिए अपने वित्तीय संसाधन लगाने पड़ें।
आवास योजना से जुड़ी 5 बातें
- प्रदेश में 1 करोड़ से अधिक मुख्यमंत्री लाड़ली बहनें हैं।
- सितंबर 2023 में सर्वे कर इनसे आवेदन कराए गए तो यह संख्या 63.28 लाख पहुंच गई।
- प्रदेश में 2010-11 से आवास योजनाओं के तहत 50 लाख 76 हजार आवास बनाए जा चुके हैं।
- 20 लाख 23 हजार ग्रामीण ऐसे हैं, जो आवासहीन हैं। इनके नाम प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के लिए भेजे गए हैं।
- विशेष पिछड़ी जनजाति के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना में 1.5 लाख आवास का लक्ष्य मध्य प्रदेश को मिला है।
क्या कहते हैं अधिकारी
पंचायत और ग्रामीण विकास और नगरीय विकास और आवास विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पूरी संभावना है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना में जो आवेदन आए हैं, उनमें से बड़ी संख्या में वे नाम भी शामिल होंगे, जो पहले से आवास प्लस या जनमन योजना में शामिल हैं। यही वजह है कि सरकार अभी योजना पर आगे बढ़ने के पहले केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए निर्धारित किए जाने नए दिशानिर्देशों की प्रतीक्षा कर रही है। इसकी परिधि में आने से जो रह जाएंगे, उनके लिए राज्य सरकार लाड़ली बहना आवास योजना के लिए मापदंड तय करेगी।
एक फैमिली में से एक को मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में एक परिवार से एक से अधिक महिला को लाभ मिल रहा है, जिसने भी आवेदन दिया, उसका नाम जुड़ गया। आवास योजना में यह किया जा सकता है कि परिवार के किसी सदस्य को अदर किसी आवास योजना में लाभ मिल चुका है तो उसे बाहर रखा जाए।
1.20 हजार रुपए का हो सकता है प्रावधान
सूत्रों का कहना है कि लाड़ली बहनों को आवास के लिए अधिकतम 1 लाख 20 हजार रुपए देने का प्रावधान किया जा सकता है। प्रधानमंत्री आवास योजना में भी यही राशि निर्धारित है। टॉयलेट का निर्माण स्वच्छ भारत मिशन से करवाया जाएगा। जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल से जल का प्रावधान रखा जाएगा तो अन्य सुविधाएं पंचायतें जुटाएंगी।
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के 61 लाख Student को मोहन सरकार ने दी 309 करोड़ रुपये छात्रवृति, पढ़ें पूरी डिटेल
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
7 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
8 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
22 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
1 day agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
1 day agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 day agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
2 days agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines