हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MP News: दिवाली से पहले नर्मदापुरम में 4 क्विंटल नकली मावा जब्त, भोपाल से लाया जा रहा था माल

विज्ञापन

नर्मदापुरम: दीपावली का त्यौहार नजदीक है, ऐसे में त्योहार के सीजन में मिलावट युक्त खाद्य सामग्री बाजार में ना बेची जाए इसके लिए मध्यप्रदेश में खाद्य विभाग की टीम ने सेंपलिंग और जांच शुरू कर दी है।

इसी कड़ी में नर्मदापुरम जिले के खाद्य विभाग की टीम ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर सहित सवारी और लोडिंग वाहनों की जांच की।

इस दौरान भोपाल चौराहे पर राजधानी की ओर से आ रहे लोडिंग ऑटो में 11 बोरियों में 4 क्विंटल नकली मावा बरामद किया है।

विज्ञापन

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेएस राणा और कमलेश दीयावर ने बताया कि जिला प्रशासन के आदेश अनुसार त्योहारी सीजन में मिलावट युक्त खाद्य के प्रति कार्रवाई एवं जांच लगातार की जा रही है।

इसी तारतम्य में जांच के दौरान भोपाल की ओर से लाया जा रहा ऑटो में 11 बोरियों में 4 कुंटल मावा बरामद किया है। मावे की सैंपलिंग कर भोपाल जांच के लिए भेजा है। जिले में लगातार सैंपलिंग और कार्यवाही जारी रहेगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola