हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

परीक्षा में खुलेआम कराई जा रही नकल, वायरल हुआ वीडियो तो पूरे प्रशासन में मची खलबली

Madhya Pradesh Morena : मध्य प्रदेश के मुरैना में परीक्षा के दौरान नकल करते छात्रों का वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने क्या है? पढ़िए

विज्ञापन

Madhya Pradesh Morena : मध्य प्रदेश के मुरैना में परीक्षा के दौरान कराये जा रहे नकल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पूरे प्रशासन में खलबली मच गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि खुलेआम छात्र नकल कर रहे हैं और तो और नकल कराने में शिक्षक भी शामिल हैं और मदद कर रहे हैं।

नकल करते छात्रों का वीडियो वायरल

दरअसल चंबल इलाके में नकल माफिया इस कदर हावी हो चुके हैं कि खुलेआम नकल करवा रहे हैं। B.Sc की परीक्षा दे रहे छात्रों को खुलेआम नकल करने की छूट दी गई हैं। नकल करते छात्रों का वीडियो सामने आने के बाद अधिकारी मामले को देखने की बात कह रहे हैं।

क्या बोले अधिकारी?

जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि मैं इस मामले की जांच करवाता हूं कि किस तरह की परीक्षाएं चल रही हैं। दो से तीन दिन में इसकी जांच करवाई जाएगी। बताया जा रहा है कि जीवाजी यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं चल रही हैं, जिसमें छात्र नकल मारते दिखे हैं।

विज्ञापन


वहीं मुरैना के अपर कलेक्टर सी वी प्रसाद ने कहा कि जहां तक मुझे जानकारी है, BA और B.Sc की परीक्षाएं चल रही हैं। अनुचित संसाधनों के प्रयोग की शिकायत मिली है, कुछ वीडियो भी संज्ञान में आए हैं। जिला प्रशासन इस पर नजर बनाये हैं और जरूरत पड़ी तो मैं खुद इंस्पेक्शन के लिए जाऊंगा।

यह भी पढ़ें : जहाज में बैठ पीएम मोदी ने किया राम लला के दर्शन, एक काम से जीत लिया लोगों का दिल

विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस नेता जसवीर सिंह गुर्जर ने नकल माफियाओं का बीजेपी के साथ सांठगांठ का आरोप लगाया है। जसवीर गुर्जर ने कहा कि बीजेपी के बड़े नेता इसमें शामिल हैं। मुरैना से लेकर भोपाल तक इसके तार जुड़े हुए हैं। बड़े-बड़े नाम शामिल होने के कारण कोई भी कार्रवाई नहीं होती है ।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola