Morena Bulldozer attack Houses of Murderers: मध्य प्रदेश के मुरैना में एक व्यक्ति की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपियों के घर पर बुलडोजर से ऐक्शन लिया है। दरअसल, हत्या करने वाला व्यक्ति पड़ोस के गांव का सरपंच है। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सरपंच फरार हो गया, जिसके बाद प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर आरोपियों के घरों को जमींदोज कर दिया है।
तेज आवाज में साउंड बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद
यह मामला मुरैना के दिमनी थाना क्षेत्र का है, यहां रथोल का पुरा गांव का रहने वाला एदल सिंह गुर्जर पेशे से किसान था। वह ट्रैक्टर से खेती-बाड़ी के साथ माल ढोने का काम भी करता था। जानकारी के मुताबिक एदल गुर्जर का छोटा भाई अपने ट्रैक्टर में कुछ सामान भरकर ला रहा था और इस दौरान वह अपने ट्रैक्टर पर तेज आवाज में साउंड भी बजा रहा था। ट्रैक्टर चालक जब कचनौधा गांव के सरपंच श्यामू तोमर के घर के बाहर से होकर गुजरा तो, सरपंच ने ट्रैक्टर रुकवाकर उससे साउंड बंद करने के लिए कहा तो, यह बात ट्रैक्टर चालक को अच्छी नहीं लगी और इसी बात को लेकर दोनों के बीच में विवाद होने लगा तो, गांव के लोग वहां पर आ गए। गांव वालों ने बीच-बचाव करते हुए ट्रैक्टर वाले को वहां से चले जाने के लिए कहा, इसके बाद वह चला गया।
इसके बाद दूसरे दिन फिर ट्रैक्टर चालक सरपंच के दरवाजे से तेज आवाज में साउंड बजाते हुए निकला। सरपंच ने यह बात फोन पर उसके भाई एदल गुर्जर को बताई। एदल गुर्जर ने अपने भाई का पक्ष लेते हुए कहा कि वह रोजाना इसी तरह से तेज आवाज में ट्रैक्टर पर साउंड बजाते हुए तेरे घर के बाहर से निकलेगा, तुझे जो करना है, कर लेना। यह बात सुनते ही सरपंच गुस्से में आ गया और वह रात करीब 9 बजे अपने साथ एक दर्जन लड़कों को लेकर रथोल का पुरा गांव में एदल गुर्जर के घर पर पहुंच गया।
फायरिंग के दौरान हुई मौत
इस दौरान सरपंच और उसके साथियों ने गाली-गलौज शुरू किया तो, एदल के भाई ने कट्टे से फायर कर दिया। इसके बाद सरपंच श्यामू तोमर और उसके साथियों ने भी अवैध हथियारों से फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली एदल सिंह गुर्जर के सीने में लगी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद सभी आरोपी मौके से भाग गए।
परिजनों ने स्टेट हाईवे को किया जाम
घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को देने के साथ ही घायल एदल को लेकर अस्पताल पहुंचे, यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकेल बाद गुस्साए मृतक के परिजनों ने रात को ही मुरैना-अम्बाह स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों को समझाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद परिजनों ने मौके पर कलेक्टर-एसपी को बुलाने की जिद की। मौके की नजाकत को देखते हुए जिला मुख्यालय से एसपी और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी पहुंच गए।
परिजनों की मांग थी वुल्डोजर चलाया जाए
परिजनों ने मांग की, कि आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके घरों पर वुल्डोजर चलाया जाए। इस के बाद जब एसपी ने आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम भेजी तो, उनके घरों पर ताले लटके मिले। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर सरपंच श्यामू तोमर सहित 9 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की आधा दर्जन टीमें लगाई गई हैं। साथ ही संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है।
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
16 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines